नक्सली हमले में हुई BSF के एक जवान की मौत, एक अन्य घायल
नक्सली हमले में हुई BSF के एक जवान की मौत, एक अन्य घायल
Share:

सुकमा ​: छतीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गए। बीती रात नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। हमले में केंद्रीय पुलिस बल का एक जवान अशोक कुमार जाट की मृत्यु हो गई।

सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ की 217 वीं बटालियन के गश्ती दल को मरईगुड़ा शिविर से नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब कुछ दूरी पर पहुंचा तब नक्सलियों ने दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में पुलिस दल ने जवान का शव और घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस दल ने हमलावर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -