आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर लहराया था अपना परचम, 17 फरवरी का इतिहास
आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर लहराया था अपना परचम, 17 फरवरी का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 17 फ़रवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

17 फरवरी का इतिहास:-
1670 : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया.
1843 : ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीतने के पश्चात् पाकिस्तान के आज के सिंध प्रांत के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया.
1863 : जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना.
1915 : गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन की यात्रा की.
1931 : लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइसरीगल लॉज में महात्मा गांधी का पहली बार भारत की जनता के लोकप्रिय नेता के रूप में स्वागत किया.
1963 : बास्केटबाल के दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार माइकल जोर्डन का जन्म. उनके हवा में कुलांचे भरते कदमों की वजह से उन्हें ‘एयर जोर्डन’ के नाम से पुकारा गया.
1979 : वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन की जगह सोवियत संघ से अपनी नजदीकियां बढ़ाईं एवं उसके कुछ चीन विरोधी और सोवियत समर्थक कदमों के चलते चीन ने अपने इस पड़ोसी देश पर हमला कर दिया.
1987: ब्रिटेन में शरण मांग रहे श्रीलंका के तमिलों के एक समूह को जब उनके देश वापस भेजने की कोशिश की गई तो उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध प्रकट किया.
1996 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप और उसके बाद सुनामी की वजह से 100 से ज्यादा की मौत, 400 से ज्यादा घायल और 50 से ज्यादा लोग लापता.
2004 : फूलन देवी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार.
2005 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता का अनुरोध किया.
2007 : महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता अरुणाबेन देसाई का गुजरात में निधन.
2009 : चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी.

तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

त्रिपुरा में मतदान जारी, 9 बजे तक 12.76 फीसद वोटिंग दर्ज

आगरा के लाल किले में आई दरार, ASI ने सैलानियों के जाने पर लगाई पाबंदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -