MP में कांग्रेस की हार पर दिग्विजय सिंह ने उठाए EVM पर सवाल, बोले- 'चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता'
MP में कांग्रेस की हार पर दिग्विजय सिंह ने उठाए EVM पर सवाल, बोले- 'चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश सहित पांच प्रदेशों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है। तेलंगाना में कांग्रेस एवं मिजोरम में ZPM पार्टी सत्ता में आई है। चुनावी हार के पश्चात् नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में हार के लिए EVM को जिम्मेदार ठहराया है। दिग्विजय ने कहा, चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। भाजपा ने 163 सीटें जीती हैं। कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटों पर कब्जा किया था। भाजपा ने 109 सीटें जीती थीं। बाद में 2020 में सत्ता का उलटफेर हुआ तथा 22 विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बन गई थी। वही अब 2023 के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार हुई है। जबकि भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। परिणाम के 2 दिन पश्चात् कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान ख़बरों में है। 

दिग्विजय सिंह ने कहा, चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैंने 2003 से ही EVM के माध्यम से मतदान का विरोध किया है। क्या हम अपने भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकरों द्वारा नियंत्रित करने की अनुमति दे सकते हैं। यह मौलिक सवाल है, जिसका समाधान सभी राजनीतिक दलों को करना होगा। भारतीय चुनाव आयोग तथा सर्वोच्च न्यायालय, क्या आप कृपया हमारे भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे? दिग्विजय ने एक अंग्रेजी अखबार का आर्टिकल भी साझा किया है। इससे पहले उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, अब कुल 230 सीटों के आंकड़े आपके पास हैं। पोस्टल बैलेट के माध्यम से कांग्रेस और भाजपा को पड़े मतों की संख्या विश्लेषण के लिए प्रस्तुत है। सोचने की बात यह है कि जब जनता वही है तो वोटिंग पैटर्न इतना कैसे बदल गया?

3 राज्यों में मिली हार के बाद एक्शन में कांग्रेस, सोनिया गांधी ने बुलाई अहम बैठक, कसे जाएंगे पेंच

ब्रैड हॉग ने कैमरन ग्रीन पर RCB के फैसले पर उठाए सवाल

फिरोजाबाद में झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की दुखद मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -