असम: भारत जोड़ों यात्रा पर चर्चा के बीच भिड़े कार्यकर्ता, वीडियो वायरल
असम: भारत जोड़ों यात्रा पर चर्चा के बीच भिड़े कार्यकर्ता, वीडियो वायरल
Share:

दिसपुर: राहुल गांधी देश को एकजुट करने के लिए इस समय भारत जोड़ो यात्रा में हैं। जी हाँ, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के अंदर बवाल देखने को मिल रहा है। जी दरअसल राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट आमने-सामने हो गये हैं, तो दूसरी ओर असम कांग्रेस में भी बवाल की खबर सामने आ रही है। इन सभी के बीच असम के धुबरी जिले के राजीव भवन में बीते सोमवार को हुई एक बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। वहीं राज्य में एक नवंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ों यात्रा पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। जी हाँ और इसी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये।

अब इस समय झड़प का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल कांग्रेस कार्यकार्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आने के बाद स्थानीय कांग्रेस विधायक वाजेद अली चौधरी ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इस बारे में उन्होंने बताया, भारत जोड़ों यात्रा पर चर्चा के दौरान एक समूह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए। वहीं जब उन्होंने अपना मुद्दा उठाया तो हमारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और ऐसी अप्रिय घटना हुई। इसके अलावा उन्होंने कहा, धुबरी जिला कांग्रेस विभाजित नहीं है, हम एकजुट हैं। कुछ गलतफहमियां हैं। एक समूह ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाए। हमने उनसे कहा कि हम इस मामले पर चर्चा करेंगे और किसी भी गड़बड़ी के मामले में इसका समाधान करेंगे।

जी दरअसल मुख्यमंत्री पद से अशोक गहलोत के इस्तीफा देने की खबरों के बीच राजस्थान कांग्रेस में घमासान एक बार फिर शुरू है। आपको बता दें कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट फिर से आमने-सामने आ गये हैं। इस समय गहलोत गुट के विधायकों ने पायलट का विरोध करते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी। वहीं उसके बाद राजस्थान में विधायक दल की बैठक को रद्द करना पड़ा। दूसरी तरफ सोनिया गांधी ने पर्यवेक्षक अजय माकन और खड़गे को दिल्ली बुलायी और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी।

बांग्लादेश: नाव पलटने से 50 हिंदू श्रद्धालुओं की मौत

नवरात्रि का दूसरा दिन: इस विधि से करने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और ये लगाए भोग

आज बढ़े या घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ नए भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -