बांग्लादेश: नाव पलटने से 50 हिंदू श्रद्धालुओं की मौत
बांग्लादेश: नाव पलटने से 50 हिंदू श्रद्धालुओं की मौत
Share:

बांग्लादेश से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ नाव पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। बताया जा रहा है मरने वालों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। इस बारे में प्राधिकारियों ने जानकारी दी है। जी दरअसल पश्चिमोत्तर बांग्लादेश के सदियों पुराने मंदिर में हिंदू श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव उत्तर-पश्चिमी पंचगढ़ जिले में कोरोटो नदी में पलट गई। वहीं इस नाव में करीब 150 लोग सवार थे। खबरों के मुताबिक स्थानीय थाना प्रभारी अधिकारी सुजॉय कुमार ने बताया कि, अधिकारियों ने 25 से अधिक लोगों के शव बरामद किए हैं, जिससे इस घटना में जान गंवाने वालों की संख्या 51 हो गई है। इनमें 13 बच्चे, 25 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं।

इसके अलावा कुमार ने यह भी कहा कि, दिनाजपुर में एक नदी में कुछ शव मिले। नदी के तेज बहाव के कारण शवों के पास की सहायक नदियों में बहने की आंशका है। पुलिस और दमकल विभाग इसी को ध्यान में रखते हुए अपना बचाव अभियान चला रहे हैं। वहीं पंचगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त (राजस्व) दीपांकर रॉय ने कहा कि बरामद किए गए शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। आपको जानकारी दे दें कि रॉय, जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। सामने आने वाली खबरों में यात्रियों के रिश्तेदारों के हवाले से कहा गया है कि लगभग 58 यात्री लापता हैं, जबकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि नाव में 80 यात्री सवार थे।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने यह दावा किया है कि नाव में 150 से अधिक यात्री सवार थे। इस दौरान कुछ लोग तैरकर नदी के किनारे वापस चले गए, लेकिन कई अभी भी लापता हैं। जांच निकाय प्रमुख रॉय के हवाले से यह कहा गया है कि, 'शुरुआती जांच के मुताबिक, नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।' अखबार के मुताबिक, 'हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि नाव के डूबने के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन इसका खुलासा समिति द्वारा अपनी जांच पूरी करने के बाद किया जाएगा।' हालाँकि अभी भी कम से कम 34 लोग लापता हैं।

नवरात्रि का दूसरा दिन: इस विधि से करने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और ये लगाए भोग

आज बढ़े या घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ नए भाव

शिव सृष्टि लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए-सीएम शिवराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -