OMG! 10 मिनट में महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी रह गए दंग
OMG! 10 मिनट में महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी रह गए दंग
Share:

ब्राजील से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने 10 मिनट के अंदर 2 या 3 नहीं, बल्कि 6 बच्चों को जन्म दिया है। इन 6 बच्चों में से एक तो इतना अधिक छोटा है कि वह डॉक्टर के हाथों में ही आसानी से समा गया। इन बच्चों की मां का नाम क्वेजिया रोमुआल्डो (Quezia Romualdo) है। क्वेजिया के सभी 6 बच्चे हेल्दी हैं। जिस किसी ने भी ये मामला सुना, वह दंग रह गया तथा सोच में पड़ गया कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ व्यक्तियों ने इसे अजूबा तक करार दिया। 

क्वेजिया एवं उनके पति मैगडिल कोस्टा अप्रैल में ही 6 बच्चों के माता-पिता बनने वाले थे। उन्हें चिकित्सकों ने बताया था कि क्वेजिया के पेट में 6 बच्चे हैं। दोनों पहले ही एक 5 वर्षीय बच्चे के माता-पिता हैं। हालांकि, उन्होंने अपने होने वाले 6 बच्चों को ध्यान में रखते हुए ब्राजील का कोलाटिना शहर में अपने घर को रेनोवेट भी करवा लिया था। लेकिन, उन्हें माता-पिता बनने के लिए अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों को भी इस डिलीवरी के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। 7 सितंबर को क्वेजिया को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया तथा फिर 4 सप्ताहों पश्चात् उसने कोलाटिना के हॉस्पिटल में 6 बच्चों को जन्म दिया है। इसके लिए चिकित्सकों को सर्जरी करनी पड़ी। क्वेजिया की डिलीवरी के लिए कुल मिलाकर 32 मेडिकल प्रोफेशनल्स को लगना पड़ा, जिसमें डॉक्टर्स, नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग टेक्निशियन, एनेस्थेटिक एवं पीडियाट्रिशियन सम्मिलित हैं।

क्वेजिया ने सोमवार को कोलाटिना के हॉस्पिटल ने अपने 6 बच्चों को जन्म दिया। चिकित्सकों ने बताया कि क्वेजिया ने सर्जरी के 10 मिनट के अंदर ही 6 के 6 बच्चों को जन्म दे दिया। सभी बच्चे एक दम स्वस्थ हैं। एक डॉक्टर ने यह भी बताया कि एक बच्चा तो इतना अधिक छोटा था कि वह उसके हाथ में ही फिट हो गया। अभी सभी बच्चों को सांस लेने में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जल्द ही सभी ठीक हो जाएंगे, क्योंकि उनकी मेडिकल निगरानी की जा रही है। पैदा होते ही इन बच्चों के नाम भी रख दिए गए हैं। बच्चों के नाम थियो, मैटो, लूका, हेनरी, एलोआ तथा माएटे रखे गए हैं।

एशियन गेम्स में लहराया भारत का परचम, जीते 71 पदक

सतना में ढह गई 3 मंजिला इमारत, 1 की मौत, 2 घायल

अगले साल से नए अवतार में आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, अश्विनी वैष्णव ने तस्वीरें शेयर कर बताई झलक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -