OMG! महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी हुए आश्चर्यचकित
OMG! महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी हुए आश्चर्यचकित
Share:

पटना: बिहार के मोतिहारी से चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। सभी ठीक भी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का प्रसव 7 माह के ही भीतर हो गया। इस बात को लेकर चिकित्सक भी आश्चर्यचकित हैं। महिला के 4 बच्चों में 3 लड़के तथा एक लड़की है। इस बात की चर्चा पूरे जिले भर में हो रही है। 

खबर के अनुसार, महिला का नाम ऊषा देवी है। वह तुरकौलिया प्रखंड के चंदन कुमार सिंह की बीवी है। महिला मोतिहारी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से ही अपना उपचार करा रही थी। सोमवार शाम लगभग चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला को इसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जब उसका ऑपरेशन किया गया तो महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। चिकित्सकों का कहना है कि केवल 1 बच्चें का वजन सामान्य से 600 ग्राम कम निकला, जिसे दूसरे हॉस्पिटल भेज दिया गया है। शेष बच्चे पूर्ण रूप से ठीक हैं। 

वही दूसरी तरफ हाल ही ही में मंगलवार को बिहार के मोकामा में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां पर तेज गति कार ने 6 व्यक्तियों को रौंद दिया। दुर्घटना में तीन की मौत की खबर है तो तीन अन्य चोटिल हो गए, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। प्राथमिक खबर के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब नींद आने के चलते ड्राइवर ने कार पर अपना काबू खो दिया। तत्पश्चात, सड़क किनारे खड़े व्यक्तियों पर कार चढ़ गई, जिसमें तीन की मौके पर ही जान चली गई है। 

शराबबंदी को सफल बनाएंगे ड्रोन्स और कुत्ते, सीएम नीतीश ने बनाई ये योजना

जोशीमठ से जनरल वीके सिंह ने भरी हुंकार, बोले- 'भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं होता है'

बजट सत्र: प्रधानमंत्री ने कहा, 2021 में ईपीएफओ में नामांकित 1.2 करोड़ नए सदस्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -