बलिया में बोले राजभर- भाजपा बुलाएगी तो भी नहीं जाएंगे
बलिया में बोले राजभर- भाजपा बुलाएगी तो भी नहीं जाएंगे
Share:

बलिया : भाजपा से बगावत कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को सलेमपुर से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी है। इससे पहले बलिया में पत्रकारों से मुखातिब हुए राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा यूपी में 80 सीटें जीतने जा रही है, लेकिन यदि भाजपाई नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना देखना चाहते तो मुझे जरुर ढूंढते। 

बीजेपी से गठबंधन का उद्धव ठाकरे ने बताया ऐसा कारण

अखिलेश को बताया महान नेता

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजभर ने अखिलेश को महान नेता बताया मंत्री ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी समय-समय पर दिखती रहती है। कभी आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर तो कभी लोकसभा चुनाव में सीटों की हिस्सेदारी को लेकर। लेकिन जब बात नहीं बनी तो राजभर ने यूपी में 39 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। रविवार को राजभर बलिया में थे। यहां उन्होंने कहा कि, अगर भाजपा बुलाएगी तो भी वे नहीं जाएंगे। लेकिन यह जरुर कहा कि, राजनीति में संभावनाएं हमेशा रहती हैं। 

चित्तौड़गढ़ में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- आप मजबूत भारत चाहते हैं या मजबूर भारत

भाजपा पर भी बोला हमला 

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, हम बलिया के सलेमपुर से चुनावी जनसभा की शुरुआत करने जा रहे हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, यूपी में 80 में से 80 सीट भाजपा जीतने जा रही है। न हम जीतेंगे, न गठबंधन जीतेगी और न ही कांग्रेस। सिर्फ भाजपा जीतेगी। मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनते हुए देखने के सवाल पर मंत्री राजभर ने कहा कि अगर चाहते तो भाजपा की प्रदेश इकाई ओमप्रकाश को जरूर ढूंढती। 

लोकसभा चुनाव: विवादित बयान देकर फंसे आज़म खान, लगातार घेर रही जया प्रदा

अगर गोडसे जिन्दा होता तो भाजपा उसको भी उम्मीदवार बना देती - कांग्रेस

साध्वी प्रज्ञा को एक और नोटिस, इस बार राम मंदिर पर दिया विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -