आज देवी स्कंदमाता को लगाए इस प्रसाद का भोग, बनेंगे बिगड़े काम
आज देवी स्कंदमाता को लगाए इस प्रसाद का भोग, बनेंगे बिगड़े काम
Share:

आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि 19 जून से आरम्भ हो गई है। वही गुप्त नवरात्रि के दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। वही आज गुप्त नवरात्रि का पांचवा दिन हैं, जो मां स्कंदमाता को समर्पित हैं इस दिन भक्त देवी मां स्कंदमाता की विधिवत पूजा करते हैं तथा व्रत आदि भी रखते हैं। मान्यता है कि देवी स्कंदमाता की उपासना से महिलाओं की सूनी गोद भर जाती है। जीवन में खुशियों का संचार होता है। पहाड़ों पर रहने वाली एवं सांसारिक जीवों में नवचेतना का बीज बोने वाली देवी को ही मां स्कंदमाता बोलते हैं। 

गुप्त नवरात्र में पांचवी महाविद्या माँ छिन्नमस्ता: 
आमतौर पर गृहस्थ साधक भी गुप्त नवरात्र में दुर्गा के पांचवें स्वरूप रूप में स्कंदमाता की पूजा करते हैं। किन्तु तंत्र और सिद्धि प्राप्त करने के लिए जो लोग पूजा करते हैं वे पांचवे दिन देवी माँ के छिन्नमस्ता स्वरूप की पूजा करते हैं। पांचवी महाविद्या के तौर पर मां छिन्नमस्ता की पूजा की जाती है एवं शत्रु विजय की प्राप्ति और रोग का शमन होता है। इस दिन रूद्राक्ष माला का जप करना चाहिए। इसके अतिरिक्त राहू से संबंधी किसी भी परेशानी से छुटकारा प्राप्तहोता है। इस दिन मां छिन्नमस्ता को पलाश के फूल अर्पित करने चाहिए।

कुमुद के पुष्प का अर्पण:-
मां स्कंदमाता को कुमुद पुष्प देवी को अति प्रिय है। वैसे तो देवी पूजन में प्रयुक्त होने वाले सभी तरह के पुष्पों का अपना महत्व है। देवी को सभी तरह  के पुष्प अर्पित किए जाते हैं, किन्तु अगर शास्त्रसम्मत बात करें तो स्कंदमाता के पूजन में कुमुद के पुष्प से पूजन अर्चन और मंत्र अर्चन करना उत्तम होता है।

खीर मालपुआ एवं ऋतुफल का भोग:-
अपने आराध्य को भाव से सामर्थ्य मुताबिक, अर्पित भोग का फल मिलता है। साधक को भी पूजा करते वक़्त  इन बातों का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। शास्त्रों में अलग-अलग दिन देवी की अलग-अलग शुरू के लिए इस बात की व्याख्या की गई है। पांचवें दिन स्कंद माता के स्वरूप की पूजा में देवी को खीर, मालपुआ का भोग लगाना चाहिए।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए गुप्त नवरात्रि पर अपनाएं ये उपाय

'धर्म बदल वरना फोटो वायरल कर दूंगा..', इंदौर में छात्रा को धमकाने वाला मंसूर गिरफ्तार

गुप्त नवरात्रि के दौरान करें दुर्गा चालीसा का पाठ, मिलेगा भारी फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -