जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को लगाएं इन वस्तुओं का भोग, बरसेगी भगवान की कृपा
जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को लगाएं इन वस्तुओं का भोग, बरसेगी भगवान की कृपा
Share:

प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का अत्याधिक महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु श्री कृष्ण तका जन्म हुआ था। प्रभु कृष्ण विष्णु जी के 8वें अवतार माने जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिर से लेकर हर घर में कृष्ण जन्म और पूजा की विशेष तैयारी की जाती है। वही इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितंबर और 7 सितंबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा. वही धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यह कहा जाता है कि अगर श्री कृष्ण को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाया जाता है, तो उनकी कृपा दृष्टि हम पर पड़ती है। यह तो सभी जानते हैं कि कन्हैया को माखन कितना पसंद है, मगर इसके अतिरिक्त भी कई ऐसी चीज हैं, जो उन्हें भोग के रूप में अर्पित की जाती है। 

* माखन:- 
धार्मिक ग्रंथो में जो उल्लेख प्रपात होता है, उसके अनुसार यह कहा जाता है कि बचपन में प्रभु श्री कृष्णा मटकियों में रखा हुआ माखन चुरा कर खाते थे। यही वजह है कि उनका एक नाम माखनचोर भी है। जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उन्हें माखन का भोग अवश्य चढ़ाएं।

* खीर:-
ऐसा बताया जाता है कि श्री कृष्ण को अपनी मां यशोदा के हाथ की खीर बहुत पसंद थी। यदि आप श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन उन्हें चावल से बनाई गई खीर अवश्य चढ़ाएं।

* मिश्री:-
कन्हैया को जब भी माखन का भोग लगाया जाता है उसके साथ मिश्री अवश्य चढ़ाई जाती है। माखन के साथ खाई गई मिश्री उसके स्वाद को बढ़ा देती है। जब भी आप माखन का भोग लगाएं उसके साथ मिश्री रखना कभी ना भूलें।

* पंजीरी:-
जन्माष्टमी पर पंजीरी का प्रसाद विशेष रूप से वितरित किया जाता है। रात में जब प्रभु श्री कृष्ण का जन्म होता है तब उन्हें सबसे पहले पंजीरी ही चढ़ाई जाती है। यह धनिया से बनी हुई होती है, जिसमें मिठास के लिए शक्कर का उपयोग किया जाता है।

* तिल:-
जन्माष्टमी पर जब आप कृष्ण पूजा करेंगे उस वक़्त कन्हैया को काले तिल से बने मिष्ठान चढ़ा सकते हैं। ऐसा कहां जाता है कि मिष्ठानो में डला काला तिल उन्हें बहुत प्रिय है।

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को करना है प्रसन्न तो लगाएं माखन-मिश्री का भोग, आसान है रेसिपी

जन्माष्टमी के दिन घर लाएं भगवान कृष्ण की ऐसी मूर्ति, घर में रहगी सुख-समृद्धि

जन्माष्टमी के दिन अपनाएं ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -