ODI वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला, देखें पूरा कार्यक्रम
ODI वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला, देखें पूरा कार्यक्रम
Share:

नई दिल्ली: भारत में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले ODI वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल सामने आ गया है। 46 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में 48 मुकाबले 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे। विश्व कप 5 अक्टूबर से आरम्भ होगा। जिसका आगाज़ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2019 वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड की भिड़ंत से होगा। मेजबान भारत अपने अभियान का आगाज़ 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

 

ODI वर्ल्ड कप 2023 राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। लीग स्टेज में हर टीम एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी। एक टीम कुल 9 मैच खेलेगी। टॉप-4 टीमें नॉकआउट में क्वालिफाई करेंगी। ग्रुप स्टेज का अंतिम मुकाबला 12 नवंबर को कोलकाता में इंग्लैंड का पाकिस्तान से होगा।

भारत के मुकाबले:- दोपहर 2 बजे से 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : 8 अक्टूबर, चेन्नई 
भारत बनाम अफगानिस्तान : 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान : 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश: 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड: 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड: 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर: 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम क्वालीफायर: 11 नवंबर, बेंगलुरु

पहला सेमीफाइनल बुधवार 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन कोलकाता में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व डे रखा गया है। वहीं, फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और 20 नवंबर को रिजर्व डे रहेगा। तीनों नॉकआउट मुकाबले डे नाइट होंगे। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:00 बजे आरंभ होंगे।

 

बता दें कि, ODI वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 2019 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। ध्यान रहे कि, ODI विश्व कप में भारत कभी भी पाकिस्तान से नहीं हारा है।

धवन के डेब्यू मैच में विराट पर क्यों भड़क गए थे कप्तान धोनी ?

एशिया कप 2023 से भी बाहर हुए श्रेयस अय्यर! टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका

'कोहली-रोहित को टेस्ट क्रिकेट से पूरी तरह ड्राप कर देना चाहिए...', गावस्कर ने क्यों कही ये बात ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -