सऊदी में शतरंज पर लगा प्रतिबंध
सऊदी में शतरंज पर लगा प्रतिबंध
Share:

रियाद: एक बार फिर सउदी अरब के नियम व कानून के चर्चे है. आपको बता दे की यहां पर एक धर्मगुरु ने शतरंज के खेल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब के इस धर्मगुरु का कहना है कि शतरंज खेलने से जुए को बढ़ावा मिलता है, जिसे कुरान में हराम करार दिया गया है। आपको बता दे की लाख पाबंदी होने के बाद भी यहां पर शुक्रवार से शुरू हुई अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है।

वहां पर शतरंज के खेल पर पाबंदी लगाने वाले धर्मगुरु का नाम है मुफ़्ती अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्ला इस मामले में उन्होंने कहा है कि यह खेल समय की बर्बादी वाला खेल है और इससे जुए की लत को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने इसके खिलाफ फतवा जारी करते हुए ये बातें कहीं, जिसके बाद इस खेल पर रोक लगा दिया दी गई है.

शुक्रवार से सउदी अरब के पवित्र शहर मक्का में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। जिस पर प्रशासन ने किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई है। धर्मगुरु के इस प्रतिबंध का हर किसी ने आलोचना की है. 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -