शिंदे कैबिनेट के बड़े फैसले, बदलेंगे मुंबई के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम, कश्मीर में बनेगा महाराष्ट्र भवन
शिंदे कैबिनेट के बड़े फैसले, बदलेंगे मुंबई के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम, कश्मीर में बनेगा महाराष्ट्र भवन
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 8 मुंबई रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला लिया है, जो अंग्रेज़ों के समय थे। साथ ही कैबिनेट ने उत्तान (भायंदर) और विरार (पालघर) के बीच समुद्री लिंक बनाने को भी हरी झंडी दे दी है। 

जिन आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर कैबिनेट की मंजूरी दी गई है, उनमे निम्नलिखित स्टेशन शामिल हैं :- 
1 करी रोड स्टेशन का नाम होगा लालबाग स्टेशन
2 मुंबई सेंट्रल को नाना जगननाथ शंकर सेठ स्टेशन कहा जाएगा
3 सैडहस्ट रोड का नाम होगा डोंगरी स्टेशन
4 मरीन लाइन्स का नाम मुम्बा देवी स्टेशन रखा जाएगा
5 चर्नी रोड को गिरगांव स्टेशन किया जाएगा
6 कॉटन ग्रीन का नया नाम होगा कला चौकी स्टेशन
7 किंग सर्कल को तीर्थकर पार्श्वनाथ स्टेशन नाम दिया जाएगा
8 डॉकयार्ड स्टेशन को अब मझगांव स्टेशन कहा जाएगा

यही नहीं शिंदे सरकार ने रेलवे स्टेशनों के अतिरिक्त, अहमदनगर जिले का नाम बदलकर मालवा साम्राज्य की श्रद्धेय रानी अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी रखा है. वो अपने न्यायपूर्ण शासन के लिए प्रसिद्ध थीं. महाराष्ट्र कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए 2.5 एकड़ भूमि खरीदने को भी हरी झंडी दे दी है. इसके लिए बजट प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले बजट सत्र में पहले ही किया जा चुका था.

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले सांसद राहुल शेवाले ने प्रदेश सरकार से किंग्स सर्कल स्टेशन का नाम तीर्थंकर पार्श्वनाथ करने समेत मुंबई के सात उपनगरीय रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का अनुरोध किया था। मांग के बाद, मध्य मुंबई में जैन समुदायों ने स्टेशन का नाम बदलकर श्रद्धेय जैन तीर्थंकर के नाम पर रखने की योजना पर ख़ुशी प्रकट की है. 

असम में कांग्रेस को लगेगा झटका ! टिकट न मिलने से नाराज़ सांसद अब्दुल खालिक दे सकते हैं इस्तीफा

iPhone 14 पर मिल रहा है बंपर ऑफर, ऐसे उठा सकेंगे फायदा

'ये देश का सबसे बड़ा घोटाला..', चुनावी बॉन्ड पर बोले संजय राउत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -