दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह भी रोता है, जब कोई अपना बिछड़ जाता है
दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह भी रोता है, जब कोई अपना बिछड़ जाता है
Share:

उतरी कोरिया : दुनिया भर में अपनी पहचान एक तानाशाह के रुप में स्थापित करने वाले उतरी कोरिया के नेता किम जोंग उन पहली बार सार्वजनिक तौर पर रोते हुए दिखाई दिए है। हर इंसान जिंदगी में एक न एक बार जरुर कमजोर पड़ता है और वो मौका होता है, अपनों से बिछड़ने का गम। दरअसल किम के बेहद करीबी माने जाने वाले किम यांग जोन की कुछ दिनों पहले एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। उन्ही को श्रद्धांजलि देते हुए किम भावुक हो गए और यांग के चेहरे को छूकर उन्हें अंतिम विदाई दी। किम की ये तस्वीरें उतर कोरिया के एक अखबार ने अपने प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित की है। कहा जा रहा है कि किम बेहद कम लोगों पर ही भरोसा करते थे, लेकिन वो यांग पर आँख मूंद कर भरोसा करते थे।

किम सतारुढ़ वर्कस पार्टी के सचिव थे और साथ ही उतरी कोरिया और दक्षिणी कोरिया के संबंधों के सुधार के लिए काम करने वाली संस्था यूनाइटेड फ्रंट डिपार्टमेंट के भी प्रमुख थे। किम ने दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए अगस्त में हुई उच्च स्तरीय वार्ता में भी हिस्सा लिया था। बैठक के बाद दोनों देशो के बीच संबंध बेहतर बनाने के लिए बातचीत का रास्ता दोबारा खुला।

किम, उत्तर कोरिया के तानशाह किम जोंग उन के सबसे नजदीकी माने जाते थे और विभिन्न कंपनियों के निरीक्षण और कूटनीतिक वार्ताओं के दौरान भी वह किम जोंग उन के साथ होते थे। उतरी कोरिया मामलों के विशेषज्ञ माइकल मेडेन ने कहा कि किम को विदेश मामलों की अच्छी जानकारी थी। साथ ही वो एक अनुभवी सलाहकार भी थे। सामाजिक क्षेत्रों में उनका नेटवर्क भी बेहतर था। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया ने एक संदेश के जरिए उनकी मौत पर दुख प्रकट किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -