नाॅर्थ कोरिया के हथियारों का, UN ने निकाला तेल
नाॅर्थ कोरिया के हथियारों का, UN ने निकाला तेल
Share:

नईदिल्ली। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, ये प्रतिबंध उत्तर कोरिया द्वारा मिसाईलों के परीक्षण, परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ाने को लेकर लगाए गए हैं। यूएन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के तहत सभी सदस्य देशों ने इस पर अपनी सहमति जताई है। प्रतिबंधों में यह बात शामिल है कि अब उत्तर कोरिया को कोयले, तेल आदि तत्वों की आपूर्ति नहीं की जाएगी। साथ ही उसके द्वारा किए जाने वाले तेल निर्यात को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली द्वारा कहा गया कि, यह बात विश्व में जाहिर हो कि परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए उत्तर कोरिया को प्रतिबंधित कर दिया गया है . गौरतलब है कि कई बार अमेरिका, उत्तर कोरिया को हथियारों के परीक्षण को लेकर चेतावनी दे चुका है। मगर उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों का परीक्षण बंद नहीं किया। बल्कि, वह जापान के उपर से मिसाईल परीक्षण करता रहा है। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में उस पर कड़े प्रतिबंध, लगाने का प्रस्ताव सामने आया था।

हेली ने कहा कि प्रतिबंध के बाद उत्तर कोरिया के परमाणु और हथियारों के कार्यक्रम पर इसका असर हो सकता है। दरअसल, वह अपने आयुधों के निर्माण के लिए तेल को महत्वपूर्ण तौर पर उपयोग करता है, ऐसे में उसके ईंधन में 55 प्रतिशत की कमी होने पर कोरिया को सप्लाय होने वाले तेल में 30 प्रतिशत की कमी हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि यह प्रतिबंध तब कारगर होगा जब सभी देश इसे दृढ़ता से लागू करेंगे।

UN ने उत्तर कोरिया पर लगाया प्रतिबंध, नहीं की जाएगी कोयले की आपूर्ति

कोरिया के बम परिक्षण से सोने में आया उछाल, साल के उच्चतम शिखर पर पंहुचा

अमेरिका को और तोहफे भेजेगा उत्तर कोरिया

तानाशाह किम जोंग के हाइड्रोजन बम परिक्षण का इस देश ने दिया जवाब

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -