फ्रांस में TOP MUSIC INFLUENCERS की सूचीं में दाखिल हुआ नोरा का नाम
फ्रांस में TOP MUSIC INFLUENCERS की सूचीं में दाखिल हुआ नोरा का नाम
Share:

ग्लोबल आर्टिस्ट नोरा फतेही फ्रांस में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ 'इंस्टाग्राम पर शीर्ष संगीत प्रभावकों' (Top Music Influencers on Instagram) की लिस्ट में शामिल की जा चुकी है। अपने हालिया सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की  सफलता के साथ, डांसर ने न सिर्प देश बल्कि विदेशों में भी सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय कलाकारों के रूप में अपनी स्थिति को और भी ज्यादा मजबूत कर दिया है। इस उपलब्धि के साथ नोरा विश्व के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों की लिस्ट में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड स्टार भी बन चुके है। 

सही मायने में नोरा फतेही एंटरटेनमेंट जगत के लिए हर बार एक गेम-चेंजर हुई हैं, जिन्होंने निरंतर विश्व भर से क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' उनके प्रयासों में से एक है जो एक कलाकार के तौर में उनकी गतिशील बहुमुखी प्रतिभा और संवेदनशीलता को बखूबी दर्शा रहा है। नोरा  फतेही द्वारा गाया, निर्मित और निर्देशित गाना दुनिया भर में 2022 का समर एंथम गाना बन चुका है।

फ्रांस में इंस्टाग्राम पर प्रमुख संगीत कलाकारों की सूची में नोरा फतेही बेयोंसे के उपरांत चौथे स्थान पर आईं हैं और ट्रैविस स्कॉट दूसरे स्थान पर हैं। नोरा फतेही YouTube पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाली पहली अफ्रीकी-अरब आर्टिस्ट होने के साथ साथ , वह दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अफ्रीकी-अरब सेलिब्रेटी भी हैं और विश्व लेवल पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड स्टार्स में से एक कहे है। 

कोरोना नेगेटिव हुए अमिताभ बच्चन, पोस्ट कर लिखा- 'काम पर वापस आ गया हूं'

अमिताभ और रेखा के बारे में ये क्या बोल गए टाइगर श्रॉफ, करण जौहर के उड़ गए होश

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होते ही आमिर खान ने मांगी माफ़ी, बोले- 'मिच्छामि दुक्कडं'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -