नोरा ने करीना के सामने रखा तैमूर से शादी का प्रस्ताव, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
नोरा ने करीना के सामने रखा तैमूर से शादी का प्रस्ताव, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
Share:

बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए मशहूर होने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को एन्जॉय कर रहीं हैं। वैसे इस दौरान भी वह काम करने में पीछे नहीं हैं। काम पर उनका पूरा-पूरा फोकस है। आप जानते ही होंगे वह इस बार दूसरी बार मम्मी बनने वाली है। इस आने वाले बच्चे से पहले उन्हें एक बेटा है, जिसका नाम है तैमूर। वैसे तैमूर की पॉपुलैरिटी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। अब हाल ही में तैमूर पर फ़िदा होकर एक मशहूर एक्ट्रेस ने उनसे शादी करने के बारे में कहा है।

जी हाँ, वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही है। उन्होंने हाल ही में तैमूर से शादी करने की इच्छा जाहिर की है। जी दरअसल, करीना कपूर के शो What Women Want 3 में नोरा फतेही गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। इस दौरान करीना कपूर ने कहा कि 'उन्हें और सैफ को नोरा के डांस मूव्स बहुत पसंद हैं।' इस पर नोरा कहती हैं- 'मुझे उम्मीद है कि जल्द ही जब तैमूर बड़े हो जाएंगे, तो हम मेरे और उनकी (तैमूर) की सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।'

जैसे ही करीना यह सुनती हैं वह कहती हैं, 'वो अभी 4 साल का है। इसमें अभी बहुत समय लगेगा।' फिर नोरा हंसते हुए कहती हैं कि 'कोई नहीं, मैं इंतजार कर लूंगी।' आप तो जानते ही होंगे तैमूर अली खान जब से इस दुनिया में आए हैं तभी से मशहूर हैं और आज कई लोग उनके दीवाने हैं। आज के समय में तैमूर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और उनकी फोटोज आए दिन वायरल होती रहती हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए आशिकी एक्टर राहुल रॉय

फैमिली प्लानिंग पर अली अब्बास जफर ने कही यह बात

कास्टिंग डायरेक्टर के बुरे बर्ताव को लेकर नोरा फतेही ने खोला बड़ा राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -