नोबेल विजेता पेरेज़ का निधन
नोबेल विजेता पेरेज़ का निधन
Share:

येरूशलम : इस्त्राइल के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता शिमोन पेरेज़ का निधन हो गया। दरअसल वे बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने के चलते उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए प्रयास करते रहे लेकिन अस्तपाल में उन्होंने मध्यरात्रि के बाद तड़के 3 बजे अंतिम सांस ली।

उनके निधन से येरूशलम में शोक छा गया है। उन्होंने शांति के लिए कई प्रयास किए थे। उनका उपचार तेल अवीव के पास उपचार चल रहा था। शिमोन पेरेज़ वर्ष 1994 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में इस्त्रालय व फिलिस्तीन के मध्य ओस्लो संधि में महत्वपूर्ण भागीदारी में थे।

गौरतलब है कि शिमोन पेरेज़ ने 1948 में इस्त्रालय के निर्माण के लिए काफी योगदान दिया और फिर वे वहां के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पद पर भी आसीन हुए केवल आसीन ही नहीं हुए उन्होंने देश के लिए बेहतर कार्य भी किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -