Delhi Election Result Live : शीला दीक्षित के समय गुलजार रहता था कांग्रेस कार्यालय, आज पसरा है सन्नाटा
Delhi Election Result Live : शीला दीक्षित के समय गुलजार रहता था कांग्रेस कार्यालय, आज पसरा है सन्नाटा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम घोषित होने के दिन भी कांग्रेस पार्टी का दिल्ली दफ्तर बंद दिखा है। आज सुबह से एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के दफ्तर में नज़र नहीं आ रहा है। पार्टी ऑफिस के बाहर सन्‍नाटा पसरा हुआ है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।

अब तक के रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) ने 50 और भाजपा ने 20 सीटों पर बढ़त बना ली है, वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है। रोहिणी सीट विधानसभा सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। वहीं हरिनगर से भाजपा के तजिंदर पल बग्गा भी बढ़त ले चुके हैं। मालवीय नगर से आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती आगे चल रहे हैं। वहीं सीलमुपर से आप के अब्दुल रहमान ने बढ़त बना राखी हैं।

आपको बता दें कि वर्ष 1993 में दिल्ली को पूर्ण विधानसभा का दर्जा दिए जाने के बाद वर्ष 1998 में पूर्व सीएम स्व शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत हासिल की थी। इसके बाद निरंतर तीन बार दिल्ली विधानसभा पर कांग्रेस का शासन रहा। उन दिनों कांग्रेस का ये कार्यालय कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहता था। जिस दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होते थे, उस दिन ढोल, नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता और समर्थक जीत का सेलिब्रेशन बड़े हर्षोल्लास  से मनाते थे, किन्तु आज कांग्रेस पार्टा का ये ऑफिस बंद पड़ा है।   

सोना-चांदी के दामों में फिर लगी आग, जानिए आज की कीमतें

आज ही निपटा लें अपने बैंकिंग से संबंधित कार्य, कल से पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Bank fail हो जाने पर क्या होगा आपकी FD और अन्य जमाओं का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -