इस बंगले में रहने वाला कोई मंत्री पूरा नहीं कर पाता है अपना कार्यकाल, अगला शिकार होगा ये नेता
इस बंगले में रहने वाला कोई मंत्री पूरा नहीं कर पाता है अपना कार्यकाल, अगला शिकार होगा ये नेता
Share:

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ऐसे चौथे मंत्री हो सकते हैं, जो पटना के 6, स्ट्रैंड रोड बंगले में रहते हुए अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं। बुधवार को मुकेश सहनी की पार्टी VIP के 3 MLA राजू सिंह, स्वर्णा सिंह तथा मिश्री लाल यादव पार्टी छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हो गए। इस घटना के पश्चात् मुकेश सहनी के राजनीतिक भविष्य को लेकर प्रश्न उठने लगे हैं।

वही VIP के तीनों विधायकों के भाजपा में सम्मिलित होने के साथ ही बीजेपी ने मंत्री पद से सहनी का इस्तीफा मांग लिया है। दरअसल, बीते कुछ वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो बिहार सरकार का जो भी मंत्री 6, स्ट्रैंड रोड बंगले में रहता है। वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। उसे किसी न किसी कारण मंत्री पद से हाथ धोना पड़ता है।

मुकेश सहनी के 6, स्ट्रैंड रोड बंगले में रहने से पहले इस बंगले में बीती सरकार में मंत्री मंजू वर्मा रहती थीं। 2018 में मंजू वर्मा के पति का नाम मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में आ गया था। तत्पश्चात, उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। मंजू वर्मा से पहले इस बंगले में महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे RJD के नेता आलोक मेहता रहते थे। किन्तु 2017 में सीएम नीतीश कुमार ने राजद से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बना ली थी। तत्पश्चात, आलोक मेहता भी मंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। आलोक मेहता से पहले 2015 में जदयू नेता तथा तत्कालीन आबकारी विभाग मंत्री अवधेश कुशवाहा 6, स्ट्रैंड रोड बंगले में रहते थे। किन्तु एक स्टिंग ऑपरेशन में रूपये लेते हुए नजर आने के पश्चात् उन्हें भी नीतीश सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। वही अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या मुकेश सहनी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे?

इस राज्य में लागू होगा 'भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013', CM ने किया ऐलान

दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले 'भाजपा' ने खेला बड़ा दांव, केजरीवाल की उम्मीदों को लग सकता है झटका

क्या बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन ? जिन्दा जलाकर 10 लोगों की हत्या पर PM मोदी का सख्त रुख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -