बिहार चुनाव: नीतीश कुमार के अंतिम चुनाव वाले बयान पर संजय राउत ने साधा निशाना
बिहार चुनाव: नीतीश कुमार के अंतिम चुनाव वाले बयान पर संजय राउत ने साधा निशाना
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। आपको याद ही होगा इस मतदान से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ऐसा बयान दे दिया था जिसकी अब तक चर्चाएं हो रहीं हैं। हाल ही में उनके उसी बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने तंज कसा है। वैसे आपको याद हो तो नीतीश कुमार ने बीते दिनों ही कहा था, 'यह उनका 'अंतिम चुनाव' है'। अब उनके इसी बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि, 'अब नीतीश कुमार को सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए।'

हाल ही में संजय राउत ने कहा कि, 'बिहार की जनता इस चुनाव में उन्हें रिटायर कर देगी।' जी दरअसल यह सभी बातें संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा, 'नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। नीतीश जी के साथ हमारा हमेशा आदर-सम्मान रहा है। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतजार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी।'

वैसे नीतीश कुमार के बारे में बात करें तो उन्होंने बीते दिनों ही पूर्णिया के धमदाहा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। उस दौरान वह कहते नजर आए थे कि, 'आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। परसों मतदान है और यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।' वैसे उनके इस बयान पर अब तक कई लोगों ने तंज कसा है।

यहाँ हो रही है 4638 पदों पर बंपर भर्तियां, बस चाहिए ये योग्यता

बिहार चुनाव: सुभाषिनी राज राव ने डाला वोट, कहा- 'जनता इस बार बदलाव चाहती है'

बिहार चुनाव: पुष्पम प्रिया चौधरी ने डाला वोट, कहा- 'रिजल्‍ट आएगा तो पता चल जाएगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -