बिहार चुनाव: सुभाषिनी राज राव ने डाला वोट, कहा- 'जनता इस बार बदलाव चाहती है'
बिहार चुनाव: सुभाषिनी राज राव ने डाला वोट, कहा- 'जनता इस बार बदलाव चाहती है'
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज आखिरी चरण के मतदान हो रहे हैं। ऐसे में मतदान के बाद सभी को रिजल्ट का इंतज़ार होने वाला है जो आने वाले 10 नवम्बर को आएँगे। अब इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे और अब लोकतांत्रिक जनता दल के कर्ताधर्ता शरद यादव की बेटी और बिहारीगंज से कांग्रेस की उम्‍मीदवार सुभाषिनी राज राव ने मधेपुरा में अपना वोट डाला है।

वहीं वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुभाषिनी ने कहा कि, 'जनता इस बार बदलाव की ओर रुख कर रही है, बदलाव चाहती है।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि आज यानी तीसरे चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान डाले जा रहे हैं और तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में हैं जिसमें 1094 पुरुष, 110 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं तीसरे चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के अलावा वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र उप चुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है।

वैसे बिहार ने मतदान के पहले चरण को 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर सम्पन्न किया गया था। उसके बाद दूसरे चरण के तहत 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान संपन्न किया गया था। अब आज यानी शनिवार को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव पूरी तरह समाप्त होने वाला है।

गंभीर बीमारी का शिकार हुईं कृति खरबंदा, खुद किया खुलासा

अमेरिका चुनाव: ट्रम्प को बिडेन की धमकी, कहा- व्हाइट हाउस से जबरन निकालेंगे बाहर

लड़के ने EX गर्लफ्रेंड की फोटो पर लिखा कलयुग की द्रौपदी और लगा दी व्हाट्सएप DP

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -