देश में द्रेशद्रोही का कोई साथ नहीं देता
देश में द्रेशद्रोही का कोई साथ नहीं देता
Share:

पटना : भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन हुआ। राज्यपाल रामनाथ कोविद और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बौद्ध भिक्षु और स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। यही नहीं महिलाओं ने भी बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती में भाग लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि आज देश में देशभक्ति की बात की जा रही है। इस देश में सभी देशभक्त हैं।

नीतिश कुमार द्वारा यह भी कहा गया कि जो देशभक्त हैं उसका कोई भी समर्थन नहीं कर सकता है। सीएम नीतिश कुमार ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। बिहार के शिक्षामंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ भी की।

मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के 1 करोड़ लोगों ने शराब नहीें पीने की शपथ भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी को लेकर खुशी का माहौल है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -