नितिन गडकरी ने बांधे CM शिवराज के तारीफों के पूल, बोले- 'सही फिल्म शुरू होना बाकी है'
नितिन गडकरी ने बांधे CM शिवराज के तारीफों के पूल, बोले- 'सही फिल्म शुरू होना बाकी है'
Share:

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में भाजपा की 5वीं जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करने आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, 'विकास का पावर स्टेशन यदि मध्यप्रदेश बना है तो इसका श्रेय शिवराज सिंह को जाता है। अभी तो विकास का ट्रेलर है, सही फिल्म आरम्भ होना बाकी है।' उन्होंने कहा, 'मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह के आने से पहले रोड की हालत मुझे याद है। मैं नागपुर से छिंदवाड़ा जा रहा था। रोड पर गड्‌ढे थे। एक कार्यकर्ता बार-बार पलटकर देख रहा था कि उसकी पत्नी स्कूटर पर बैठी है या गिर गई।' ‎जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करने के पश्चात् केंद्रीय मंत्री ने नगर‎ निगम, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए केवलराम ‎चौराहे तक रोड शो किया। फिर ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए।

गडकरी के साथ पत्नी कंचन गडकरी भी खंडवा आईं। सबसे पहले दोनों श्री दादाजी मंदिर पहुंचे। यहां धूनी माई के कुंड में आहुति दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ रहे। शिवराज एवं मोदी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 5 से 30 हो गई है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी की बात को हाथ में लेकर शिवराज ने कृषि उत्पादन बढ़ाया तथा 7 बार प्रथम होने का अवॉर्ड लिया। मध्य प्रदेश में सिंचाई का क्षेत्र बढ़ने से उत्पादन बढ़ा है। आज मध्यप्रदेश बीमारू से विकासशील राज्य है। इसके लिए शिवराज सिंह चौहान को बधाई।

कपास सस्ता है, कपड़ा महंगा है, तिलहन सस्ती है, तेल महंगा है...। हमने सपना देखा था कि किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, किसान ऊर्जादाता बनेगा। यह सपना पूरा हो रहा है। 7-6 दिन पहले टोयोटा गाड़ी किसानों के तैयार किए इथेनॉल से चली। टाटा के विस्तारा का हवाई जहाज किसानों के बॉयो फ्यूल पर आया। इस प्रकार किसान ऊर्जादाता बनेगा। शिवराज ने थर्मल पावर, विंड पावर, सोलर पावर प्लांट तैयार किए। आगामी दिनों में हाइड्रोजन फ्यूल होगा। मेरे पास दिल्ली में एक गाड़ी है। मध्य प्रदेश ग्रीन फ्यूल उत्पादन करने वाला देश का पहला प्रदेश होगा। अब तो हमारे यहां पराली से बिटुमिन भी तैयार हो रहा है।

जन्माष्टमी से पहले 12 हजार से अधिक लाड़ली बहनों ने भाजपा उम्मीदवार को बाँधी राखी

मुंबई की महिला ने पुलिस को किए 38 कॉल, जाँच की तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पहली बार नहीं उठी INDIA का नाम भारत रखने की मांग, 2012 में कांग्रेस भी ला चुकी है बिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -