जन्म के 5 दिन बाद फूलने लगा नवजात का पेट, डॉक्टरों ने देखा कुछ ऐसा कि रह गए स्तब्ध
जन्म के 5 दिन बाद फूलने लगा नवजात का पेट, डॉक्टरों ने देखा कुछ ऐसा कि रह गए स्तब्ध
Share:

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में डॉक्टरों ने बेहतरीन कारनामा कर दिखाया है। अब इसी कारनामे के चलते डॉक्टरों की हर तरफ तारीफ हो रही है। जी दरअसल बलरामपुर अस्पताल में नौ दिन के नवजात की जटिल सर्जरी कर उसका मलद्वार बनाया। वहीं बच्चा अब स्वस्थ है और डॉक्टरों ने बताया कि जन्म के समय से ही बच्चे का कुदरती तौर पर मलद्वार नहीं था। इस मामले में अस्पताल के पीडियाट्रिशियन सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि मलद्वार नहीं हाेने की वजह से नवजात का पेट फूल रहा था। वह उल्टियां कर रहा था। इसकी वजह से उसकी जान को खतरा बढ़ गया था और इसी को लेकर नवजात के परिजन काफी परेशान रहते थे।

इस मामले में डॉक्टर अखिलेश ने बताया कि, '5 दिन बाद बच्चे के माता-पिता को पता चला कि उनके बच्चे के शरीर में मलद्वार ही नहीं है। उसके बाद वह तुरंत ही सीतापुर से लखनऊ पहुंचे और उसे पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की ओपीडी में दिखाया। इसके बाद शिशु को भर्ती किया गया।' उसके बाद बच्चे की कुछ जरूरी जांच कर उसके शरीर में सर्जरी करके मलद्वार का बनाया गया। इस मामले में डॉक्टर अखिलेश का कहना है बच्चा अब पूरी तरीके से स्वस्थ है। मां का स्तनपान भी कर रहा है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि मात्र 9 दिन के बच्चे कि ऐसी जटिल सर्जरी बलरामपुर अस्पताल के इतिहास में पहली बार हुई है और साथ ही दावा किया जा रहा है कि ऐसी सर्जरी प्रदेश में अब तक किसी भी राजकीय अस्पताल में नहीं हुई है।

आपको बता दें कि एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉक्टर एमपी सिंह के अनुसार बच्चे को एनेस्थीसिया देना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। एक महीने से कम आयु के बच्चों को एनेस्थीसिया देने पर रक्तस्राव का खतरा होता है और ठंड लग सकती है। हालाँकि बच्चे को रुई के जरिए ढककर तापमान नियंत्रित किया और इस सर्जरी के लिए अलग से उपकरण भी मंगाए गए थे।

करते हैं हेयर डाई तो पहले पढ़ ले ये खबर, सूज गया महिला का चेहरा

Video: 'I Hate Indians' कहकर 4 महिलाओं से मारपीट, दी गाली और बंदूक दिखाकर धमकाया

नोएडा के सेक्टर 80 में आग का गोला बनी गद्दे बनाने की फैक्ट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -