कालसर्प योग से शुरू होगा साल 2022, बड़े प्रलय की आशंका
कालसर्प योग से शुरू होगा साल 2022, बड़े प्रलय की आशंका
Share:

ज्योतिष (Astrology) के अनुसार साल 2022 का उदय वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac) और कन्या लग्न में हो रहा है। आप सभी को बता दें कि साल के शुरुआत में चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र (Jyeshtha Nakshatra) के पहले चरण में रहेगा। ऐसा होने के चलते ग्रहों की इस स्थिति से आने वाला साल नौकरीपेशा, नौकरशाह और व्यापार करने वालों के लिए खास होने वाला है। इसी के साथ ज्योतिषों का कहना है कि नया साल शुरू होने के साथ ही कालसर्प योग (Kaal Sarp Yog) बना रहा है और इस योग के कारण संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष के मुताबिक साल 2022 का आरंभ होते ही रात 12 बजे के बाद कालसर्प योग (Kaal Sarp Yog) बन रहा। ऐसे में विश्व कुंडली में बनने जा रहे कालसर्प योग में राहु की नजर भाग्य स्थान पर है। इसी के साथ केतु, चंद्रमा और मंगल का साथ पराक्रम भाव में बैठा है। ऐसा होने के चलते धरती पर हालात बेहद खराब रहने वाले हैं। केवल यही नहीं बल्कि आसमान से कोई आफत आ सकती है और इसी के साल ही देश को किसी बड़े संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। साल 2022 में सुनामी आने की भी संभावना है।

वहीं ज्योतिष के मुताबिक सेहत के लिहाज से नया साल सामान्य रहने वाला है। लेकिन हाँ बच्चों को बीमारियों से बचकर रहना होगा। वहीं शिक्षा के लिए 2022 मिलाजुला रहने वाला है। लोगों के लिए आर्थिक नजरिए से 2022 खास रहने वाला है। अर्थव्यवस्था के हालात सुधरने वाले हैं।

इन राशिवालों के लिए बहुत लकी होगा साल 2022, हो जाएगी शादी

दिसंबर में 3 बार चाल बदलेगा यह गृह, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ने वाला है प्रभाव

जाते-जाते इन राशिवालों की किस्मत खोल जाएगा 2021

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -