अस्पताल से बेटे को लेकर घर लौटी सोनम कपूर, रखी गई थी पूजा
अस्पताल से बेटे को लेकर घर लौटी सोनम कपूर, रखी गई थी पूजा
Share:

बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर अब माँ बन चुकीं हैं। बीते 20 अगस्त को उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया और उसके बाद बीते शुक्रवार को सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने न्यूलीबॉर्न बेबी के साथ घर लौटे हैं। अब कपल की तस्वीरें सामने आई हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सोनम और आनंद के बच्चे का वेलकम किया जा रहा है। जी दरअसल अस्पताल से घर जाते वक्त सोनम कपूर को गाड़ी में बैठे हुए कैप्चर किया गया। हालांकि, एक्ट्रेस और बच्चे का चेहरा सामने नहीं आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीँ सोनम और आनंद का घर के अंदर पहुंचने के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है, जो आप देख सकते हैं। इसमें बच्चे का वेलकम करते हुए पूजा हो रही है और बच्चे को गोद में आनंद आहूजा ने पकड़ा है। दूसरी तरफ सोनम पति आनंद के बगल में खड़ी हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें आनंद आहूजा का जेस्चर देखने लायक है। वो अपने बच्चे को निहारे जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बच्चे की क्यूटनेस देखकर उनका मन ही नहीं भर रहा है। वह अपने बच्चे को टकटकी लगाए देखे जा रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं।

सोनम कपूर का चेहरा वीडियो में भी नजर नहीं आया है। हालाँकि सोनम और आनंद दोनों ही व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनम कपूर के घरवालों के लिए ये दिन कितना स्पेशल है। सोनम के पिता अनिल कपूर नाती का वेलकम कर काफी खुश दिखे। जी हाँ और उनकी एक्साइटमेंट साफ पता चली है। आनंद आहूजा ने पैपराजी को मिठाइयां बांटी।

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

क्या 'असली-नकली' यादव के बहाने ये समीकरण साधना चाहती है BJP ?

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -