खाना खाने के बाद ना करिये ऐसी मिस्टेक
खाना खाने के बाद ना करिये ऐसी मिस्टेक
Share:

हर इंसान फिट रहना चाहता है और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ बढ़िया खान पान भी बेहद जरूरी है। बहुत से लोग अपने खाने को लेकर काफी कॉन्शस होते हैं और हेल्थी डाइट का पूरा ख्याल रखते हैं। क्या आपने सोचा है कि सिर्फ खाने का ध्यान रखने से कुछ नहीं होगा। चाहे आप जितना भी पौष्टिक खाना क्यों न खाएं, लेकिन खाने के बाद यदि आप कुछ ऐहतियात नहीं बरतते हैं तो आपने चाहे कितना भी हैल्दी खाना खाया हो, उसका कोई मतलब नहीं रह जाता।

कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें खाने के बाद आपको भूलकर भी नहीं करना हैं क्योंकि आपकी ये आदतें सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाएं, क्योंकि ये आपके पेट में चिपक जाते हैं और सही तरीके से आंतों तक नहीं पहुंच पाते हैं। फल खाना ही है तो सुबह खाली पेट खाएं। खाने के तुरंत बाद सोने से परहेज करें, क्योंकि खाना को पचने में कुछ वक्त लगता है। ऐसा करने से गैस और आंत संबंधि समस्या बढ़ जाती हैं। भोजन के तुरंत बाद नहाने से परहेज करना चाहिए। खाने के बाद हमारे हाथ-पैर सक्रिय होते हैं और खून का संचार काफी बढ़ जाता है।

ऐसे में नहाने से रक्त संचार प्रभावित हो जाती हैं। खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीना खतरनाक है। खाने के बाद सिगरेट पीने से आपको हृदय और सांस संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं. इससे कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। खाने के बाद चाय ना ही पीएं तो अच्छा है, क्योंकि चाय की पत्तिीयों में उच्च अम्लीयता होती है। इससे प्रोटीन के पाचन पर असर पड़ता और वो आसानी से नहीं पच पाता है इसलिए खाने के एक से दो घंटे बाद ही चाय पिएं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -