रेंकोजी मंदिर में आज भी मौजूद हैं नेताजी की अस्थियां
रेंकोजी मंदिर में आज भी मौजूद हैं नेताजी की अस्थियां
Share:

लंदन ​: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अंतिम दिनों को लेकर ब्रिटेन में एक वेबसाईट ने ब्योरा जारी करते हुए कहा है कि स्वाधीनता संग्राम सेनानी के अवशेष टोक्यो के एक मंदिर तक  लाए गए और वहीं वे संरक्षित रखे हुए हैं। आखिर यह सब किस तरह से किया गया और इस मंदिर में क्यों इन अवशेषों को सुरक्षित रखा गया है इसे लेकर वेबसाईट ने जानकारी दी है। वेबसाईट ने ताईपे से जापान की राजधानी में रेंकोजी मंदिर में इन अस्थियों और अवशेषों को लाए जाने की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि 18 अगस्त 1945 को विमान दुर्घटना के चलते नेताजी की मृत्यु हो गई थी।

इस मामले में दावा किया गया कि ताईपे में नेताजी के अंतिम संस्कार के चलते 23 अगस्त 1945 को सहायक कर्नल हबीबुर्रहमान, जापानी सेना के मेजर नागाटोमो और जापानी दुभाषिए जुइची नाकामुरा और उनके अवशेष ताईवान के सबसे बड़े मंदिर निशि होंगानजी में रखे जाने हेतु वहां लाए गए। नेताजी के अवशेष हेतु जापान में इंडियन इंडिपेंडेंट लीग के अध्यक्ष राममूर्ति को अवशेष लेने हेतु फोन किया गया।

वर्ष 1956 में शाहनवाज खान के नेतृत्व वाली नेताजी जांच समिति ने यह भी लिखा है कि ताईवानी क्षेत्र में नेताजी का अंतिम संस्कार हुआ था। समिति ने 5 सितंबर 1945 को कर्नल रहमान और लेफिटनेंट कर्नल टी सकाई, मेजर नकामिया और सब लेफ्टिनेंट टी हायशिदा के अवशेष लेकर ताइपे में विमान में वे सवार हुए थे। नेताजी के अवशेष परिधान में लिपटे हुए थे। जो कि लकड़ी के एक बक्से में रखे थे। कर्नल रहमान और लेफ्टिनेंट कर्नल टी सकाई विमान दुर्घटना में बच गए थे।

लेफ्टिनेंट हायशिदा ने इस तरह के अवशेष को फकुओको ले जाने के दौरान जापानी परंपरा के तहत उन्हें गले से लटकाया। नेताजी की के साथी कर्नल रहमान और मेजर नकामिया विमान से टोक्यो पहुंचे। दूसरी ओर लेफ्टिनेंट हायशिदा अवशेष लेकर ट्रेन से टोक्यो पहुंचे। इन लोगों के साथ तीन सैनिक भी थे। उनके अवशेष तत्काल जापानी सैन्य मुख्यालय ले जाए गए। नेताजी के घर अर्थात् इंडियन इंडिपेंडेंस लीग के मुख्यालय पर अवशेष पहुंचाए गए। इसके बाद ये अवशेष 18 सितंबर 1945 को चलसमारोह के साथ रकोंजी मंदिर ले जाए गए। इस शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया जो नेताजी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -