चीन-ताइवान में तूफान, 167 लोगों की मौत
चीन-ताइवान में तूफान, 167 लोगों की मौत
Share:

बीजिंग  : चीन-ताइवान में तेज बारिश से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। ऐसे में भूस्खलन भी हुआ। यहां आए नेपर्तक तूफान के कारण इस तरह के हालात हुए। दरअसल तूफान में देश के 11 राज्य प्रभावित हुए हैं। दूसरी ओर 2 लाख 30 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। इस दौरान लैंडस्लाइड, तूफान से करीब 167 लोगों की मौत हो गई। नेपर्तक तूफान के कारण वहां की सरकार और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मछुआरे समुद्र में न जाऐं।

ताइवान - चीन में करीब 167 लोगों की मौत हो गई। चीन के मौसम विभाग द्वारा कहा गया कि यह तूफान दोपहर 1.45 बजे कुआनझोऊ क्षेत्र में अपना असर डालता हुआ आगे बढ़ा। यहां करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाऐं चलीं। इस तरह के तूफान से ताइवान में तेज और जोरदार बारिश हुई।

तूफान से हुई बारिश के कारण नदियां उफन गईं। बांधों में पानी भर गया। हालात काफी मुश्किलभरे हो गए। इस तरह की आपदा में 1.7 मिलियन एकड़ फसल नष्ट हो गई। 26 लोग लापता हो गए। हालांकि प्रशासन और सरकार अभी भी स्थिति को सामान्य करने में लगी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -