'ना पार्टी के साथ दिखे, न सोनिया गांधी के साथ, आखिर कहाँ गए कमलनाथ', नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला
'ना पार्टी के साथ दिखे, न सोनिया गांधी के साथ, आखिर कहाँ गए कमलनाथ', नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली है। शनिवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि सेनाएं युद्ध में डटी हैं तथा सेनापति गायब हैं। ऐसा तमाशा आपने कहीं नहीं देखा होगा। नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के पंचायत चुनाव में भाजपा पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ ना पार्टी के साथ नजर आए, न सोनिया गांधी के साथ नजर आए। आखिर कमलनाथ गए कहा है। यह मूल बात है। किसी को पता ही नहीं है। 

उन्होंने कहा कि मैं यह तलाश रहा हूं कि कमलनाथ बयान कहां से दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह गलती कमलनाथ की नहीं है, जो आपातकाल की कोख से जीतने नेता जन्में है। उनको ग्राम स्वराज, पंचायत सरकार में भरोसा ही नहीं है। यह लोग महात्मा गांधी के कांग्रेस को खत्म कर देने के सपने को पूरा कर रहे है।  

नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे यदि मित्र हो तो फिर शत्रु की आवश्यकता ही नहीं है। कमलनाथ ने इसका मजा पहले चख लिया था तथा कल सुरेश पचौरी ने भी चख लिया। दिग्विजय सिंह अपने नेताओं का साथ निभा रहे है या ठिकाने लगा रहे है यह पता करने वाली बात है। बहुमत होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कैसे हार गया। इसका शोध होना चाहिए। बता दें मध्य प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष के चनुाव में भाजपा को 40 जिलों में जीत प्राप्त हुई है। कांगेस ने 10 जिले में जीत दर्ज की है। भोपाल में भाजपा ने अंतिम वक़्त में पूरा खेल बदल दिया। यहां पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते थे। उनको भाजपा उनको अपने तरफ लाकर अध्यक्ष बना दिया। यहां दिग्विजय सिंह की पुलिस से झड़प हुई।

चुनाव में मिली हार तो जमकर नाचने लगे कांग्रेस नेता, वजह कर देगी हैरान

'कमज़ोर से कमज़ोर व्यक्ति को भी न्याय मिलना जरुरी..', जजों और वकीलों को PM मोदी की सलाह

इस नेता को मिली उत्तराखंड भाजपा की कमान, मदन कौशिक हटाए गए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -