शिमरी गाउन में बढ़े वजन के साथ नजर आईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- ' पक्का प्रेग्नेंट है'
शिमरी गाउन में बढ़े वजन के साथ नजर आईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- ' पक्का प्रेग्नेंट है'
Share:

मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को उनकी सिंगिग के साथ-साथ लुक्स के लिए भी जाना जाता है। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी नयी तस्वीरों से सभी को हैरान किया है। जी दरअसल नेहा इन दिनों अबू धाबी में 'आईफा अवॉर्ड्स 2022' अटेंड कर रही हैं। यहाँ से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इस समय सुर्खियों में हैं। अगर हम उनके लुक की बात करें तो नेहा ने रेड कलर के थाई हाई स्लिट शिमरी गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं। आप देख सकते हैं इस ऑफ शोल्डर गाउन में पीछे छोटी सी वेल भी है और नेहा ने सैटिन ग्लव्ज भी पहने हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीँ ग्लव्ज के ऊपर नेहा कक्कड़ ने डायमंड स्टडेड रिंग्स पहनी हैं और ब्रेस्लेट कैरी किया हुआ है। आप देख सकते हैं तस्वीरों में हैवी मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ नेहा कक्कड़ ने अपने लुक को कम्प्लीट किया हुआ है। इसी के साथ ही सिंगर ने बालों पर क्रिंपिंग कराई हुई है। आप देख सकते हैं इस दौरान उन्होंने रेड हाई हील्स कैरी किए हैं। वैसे ग्रीन कारपेट पर नेहा कक्कड़ के इस लुक ने चार चांद लगा दिए हैं। आप देख सकते हैं नेहा कक्कड़ किसी भी एक्ट्रेस से कम खूबसूरत और सिजलिंग नजर नहीं आ रही हैं। अब नेहा के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

आप देख सकते हैं नेहा ने इस दौरान अपने पेट पर भी हाथ रखा है जिसे देख कई लोगों का कहना है वह प्रेग्नेंट हैं, हालाँकि ऐसा कुछ नहीं है। काम के बारे में बात करें तो नेहा का साॅन्ग ला ला ला हाल ही में रिलीज हुआ है। जी हाँ पर इस म्यूजिक वीडियो में रोहनप्रीत उनके साथ नजर आए थे।

सोनम कपूर ने शेयर की नो-मेकअप सेल्फी, इटली में मना रहीं हैं बेबीमून

'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म देख बोले मोहन भागवत- 'भारत में लिखा हुआ कृत हम पहली बार देख रहे हैं'

शाहरुख खान की 'जवान' है हॉलीवुड फिल्म की कॉपी?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -