नीना सिंह बनी CISF की पहली महिला DG, बिहार से है कनेक्शन
नीना सिंह बनी CISF की पहली महिला DG, बिहार से है कनेक्शन
Share:

जयपुर: राजस्थान कैडर की वरिष्ठ IPS अधिकारी नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की DG बनाई गई हैं। नीना सिंह इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला अफसर हैं। नीना सिंह मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं। उनके पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं। नीना सिंह पहले CISF की एडिशनल डायरेक्टर जनरल थी। अब उन्हें DG बनाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की पूरी कमान दे दी गई है। केंद्रीय गृहमंत्रालय के देर रात ऑफिशियल आदेश जरी कर दिए है। कहा यह जा रहा था कि नीना सिंह को राजस्थान का DGP बनाया जाएगा। नीना सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात भी की थी। मगर अब नीना सिंह DGP की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

ध्यान हो कि नीना सिंह मूलरूप से  बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं। वो राजस्थान कैडर की IPS अधिकारी हैं। वो पहले राजस्थान की पहली महिला DG भी रही हैं. नीना सिंह को तेज तर्रार IPS के तौर पर जाना जाता है। उनके काम के लिए 2005 में उन्हें पुलिस पदक से नवाजा किया गया था। नीना सिंह ने अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। नीना राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS अफसर हैं. वो अभी तक CISF में ADG की जिम्मेदारी संभाल रही थी। वो राजस्थान पुलिस में DG पद पाने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। इसके पहले वो केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। IPS नीना सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो  में संयुक्त निदेशक के तौर पर काम किया है. CBI में अपने कार्यकाल के चलते भ्रष्टाचार विरोधी, आर्थिक अपराधों, बैंक धोखाधड़ी एवं खेल अखंडता से संबंधित कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का भाग रही. इसमें PNB घोटाला एवं नीरव मोदी सहित अहम मामलों की जांच का भी भाग रही थीं.

प्रशासनिक कामकाज के साथ-साथ नीना सिंह ने लेखन का काम भी बहुत किया है। उन्होंने अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार विजेताओं, अभिजीत बनर्जी तथा एस्थर डुफ्लो के साथ शोध पत्रों का सह-लेखन भी किया है। वह राजस्थान राज्य महिला आयोग की सदस्य-सचिव भी थीं तथा महिलाओं के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए काम करती थीं। वे कोरोना महामारी के चलते राजस्थान में प्रमुख शासन सचिव (स्वास्थ्य) की जिम्मेदारी संभाल रही थी। नीना सिंह के पति रोहित कुमार सिंह राजस्थान में कई पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके है।

'आजादी की लड़ाई सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ थी ! नहीं, अंग्रेजों की लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ थी ..', नागपुर में गरजे राहुल गांधी, Video

नगर निगम की वित्तीय स्थिति हुई खराब, महिला मेयर ने लौटा दी सरकारी कार

पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, बचाने आई भाभी का भी कर दिया हाल 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -