पर्यावरण संरक्षण के विस्तार की जरूरत - हर्षवर्धन
पर्यावरण संरक्षण के विस्तार की जरूरत - हर्षवर्धन
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी; पर्यावरण डॉक्टर हर्षवर्धन का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और इसकी जागरूकता को बढ़ाने की जरूरत है . उन्होंने यह बात "गुजरात गो सेवा मॉडल गौशाला विकास" पर पर्यावरण भारती के प्रकाशित विशेषांक के लोकार्पण के दौरान कही .

उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फ़ैलाने की जरूरत पर बल देकर उन्होंने लोगों से मैदानी प्रयासों में सहयोग करने और सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों शामिल होने का भी आग्रह किया. इस अवसर पर पर्यावरण भारती के वार्षिक पुरस्कार भी प्रदान किये गए.

मिली जानकारी के अनुसार इस अलंकरण श्रृंखला में डॉ. वल्लभभाई कठेरिया (लाइफटाइम ) अध्यक्ष गुजरात गो सेवा आयोग को प्रदान किया गया. एसपीगुप्ता, आईएएस, अध्यक्ष, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड को सर्वश्रेष्ठ गौ सेवक,कर्नाटक के डॉ. एस के मित्तल, पूर्व सदस्य भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड को पशु कानूनों के क्रियान्वन, मध्य प्रदेश के डॉ. के पी सिंह भदौरिया को पशु चिकित्सा सेवा स्थानीय नस्लों के संरक्षण के लिए और गुजरात के मयूर भाई ठक्कर को गौ संरक्षण कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया.

यह भी देखें

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एंटी स्मोग गन का ट्रायल रन आज

उत्तराखंड टिहरी परियोजना से भूस्खलन का खतरा - संसदीय समिति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -