गिरफ्तार हुए NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, मचा हंगामा
गिरफ्तार हुए NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, मचा हंगामा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल,  NCP नेता जितेंद्र आव्हाड को थाने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हर-हर महादेव फिल्म को लेकर विवाद हुआ था तथा जितेंद्र पर फिल्म देखने आए एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप रहा। अब उसी घटना में NCP नेता की गिरफ्तारी हो गई है।

आपको बता दें कि इस वक़्त महाराष्ट्र में मराठी फिल्म हर-हर महादेव को लेकर खूब हंगामा मच रहा है। आरोप लगा है कि फिल्म में कुछ तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है। NCP निरंतर जमीन पर इस फिल्म का विरोध कर रही है। लोगों को भी हॉल में फिल्म देखने से रोका जा रहा है। इसी कड़ी में NCP नेता जितेंद्र आव्हाड पर आरोप है कि उन्होंने शो देखने आए एक व्यक्ति के साथ मारपीट की, उनकी ओर से शो को रोकने की कोशिश भी की गई। उसी केस में थाने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

वही इस पूरी कार्रवाई पर जितेंद्र की ओर से एक फेसबुक पोस्ट भी लिखी गई है। उस पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश ऊपर से आया था। पुलिस का उपयोग कर उन्हें फंसाने का प्रयास किया गया। वे लिखते हैं कि आज दोपहर 1 बजे मुझे वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई ने फोन किया था। मैंने बोला था कि मैं स्वयं पुलिस स्टेशन आता हूं। तत्पश्चात, मुझे मुंबई जाना है। जब मैं पुलिस स्टेशन पहुंचा, तब मुझे बातों में फंसा कर रखा गया। इसके बाद DCP राठौड पुलिस स्टेशन आते हैं। उनके चेहरे और आंखों में बेचैनी थी।। परेशान नजर आ रहे थे। उन्होंने बड़े सम्मान से कहा कि मैं कुछ नहीं कर सकता हूं। ऊपर से आदेश है। आप को गिरफ्तार करना पड़ेगा। यह पुलिस बल का गलत उपयोग है। मैं लड़ने के लिए तैयार हूं। मुझे फांसी पर लटका दो मगर जो मैंने नहीं किया है वो जुर्म मैं कबूल करने वाला नहीं हूं। फिलहाल जितेंद्र आव्हाड की गिरफ्तारी से NCP कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। कार्यकर्ता द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है, नारेबाजी हो रही है तथा खूब बवाल काटा जा रहा हैं।

फिर होगी बरसात, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी NSA जैक सुलविन, जानिए क्या कहा ?

गुटखा बना मौत का कारण, आरोपी मौके से फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -