झारखण्ड : सोमवार को होने वाले मतदान से पहले माओवादियों ने भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाया
झारखण्ड : सोमवार को होने वाले मतदान से पहले माओवादियों ने भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाया
Share:

बोकारो : प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान से पहले माओवादियों ने पलामू जिले के हरिहरगंज में स्थित भाजपा के कार्यालय को बम से उड़ा दिया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने लोकतंत्र विरोधी पर्चे भी फेंके। जिसमें लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की अपील की गई थी। पलामू का हरिहरगंज क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित है। 

सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत कई घायल

पर्चों में लिखी कई बातें 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार देर रात प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के 12 उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। फेंके गए पर्चे में राफेल सौदे में घोटाला विजय माल्या के 9000 करोड़ व नीरव मोदी के 11000 करोड़ के घोटाले सहित नोटबंदी व धार्मिक अल्पसंख्यक पर हो रहे हमले के बारे में लिखा गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि विस्फोट में केवल भवन को नुकसान पहुंचा है। इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

तुंगा नदी के तट पर मृत मिली हजारों मछलियां, अब पानी-पिने से भी डर रहे है ग्रामीण

पूरे क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

जानकारी के मुताबिक मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। इस मकान में भाजपा का चुनावी कार्यालय तीन से चार दिन पहले ही खुला था। चश्मदीदों ने बताया कि उग्रवादी भाकपा माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बिहार की ओर भाग गए। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। बिहार सीमा से सटे होने के कारण बार्डर पर विशेष सख्ती बरती जा रही है। रात को कॉम्बिंग करने में पुलिस के जवान माओवादियों द्वारा संभावित एम्बुश के खतरे के कारण विशेष सावधानी बरत रही है।

यह AC चलेगा बैटरी से, जानिए कीमत

Jio ने एयरटेल को पछाड़ा, यूजर की संख्या है कारण

देश में 120 करोड़ अकाउंट 2018 में आये हैकर्स के निशाने पर, जानिए रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -