नवाज शरीफ ने की लंदन में शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला से बदसलूकी
नवाज शरीफ ने की लंदन में शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला से बदसलूकी
Share:

लंदन : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लेकर एक रोचक जानकारी सामने आई है। जिसमें यह बताया गया है कि नवाज शरीफ लंदन के हाई फैशन रिटेल स्टोर हैरोइस में खरीदी कर रहे थे। ऐसे में एक महिला ने उन्हें देखा फिर जब उसने उनकी फोटो लेने का प्रयास किया तो नवाज के साथ उपस्थित अधिकारियों ने महिला को रोका और उसके साथ अभद्रता की। डेटा साइंटिस्ट शोएब तैमूर ने ट्विट कर कहा कि नवाज शरीफ हैरोइस में गुच्ची जूते खरीद रहे थे। ऐसे में एक महिला ने उन्हें देखा।

दरअसल एक पाकिस्तानी नागरिक ने उन्हें अप्रोच करने का प्रयास किया। नवाज इस स्थिति में असहज हो गए और फिर उनके सुरक्षा दस्ते ने महिला को नवाज की ओर जाने से व उनका फोटो लेने से रोक दिया। महिला को लेकर यह प्रश्न किया गया कि वह उसके मर्द साथी के बिना वहां क्यों है। उससे कहा गया कि वह हैरोइस से शाॅपिंग करते नवाज शरीफ से सवाल करेगी, तो हाईकमीशन आपको समन करेंगे।

ट्विट करने वाले तैमूर ने खरीदी करते नवाज का फोटो भी ट्विटर पर साझा किया। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने नवाज शरीफ पर हमला किया। ट्विटर पर जानकारी देते हुए नवाज की आलोचना की गई कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव होने के बाद भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपना अवकाश लंदन में मना रहे हैं। मजे से वे बाजार में घूम रहे हैं।

प्रतिबंधित हो सकता है आतंकी सरगना मसूद अजहर

पाकिस्तान को भारत ने सौंपे उरी हमले के...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -