मोरमुगाओ बढ़ायेगा भारत की समुद्र शक्ति
मोरमुगाओ बढ़ायेगा भारत की समुद्र शक्ति
Share:

मुंबई : भारतीय समुद्री शक्ति को ओर अधिक मजबूत करने के लिये भारतीय नौ सेना ने शनिवार को युद्धपोत मोरमुगाओं समुद्र में तैनात कर दिया है। मुंबई में नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने इसे आज शनिवार को लांच कर दिया। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से भारत अपनी सैन्य शक्ति में बढ़ोतरी करने में जुटा हुआ है। अभी भले ही शांति काल हो लेकिन इसके बाद भी भारत अपनी शक्ति को मजबूत कर रहा है।

नौसेना सूत्रों के अनुसार मोरमुगाओं को मुंबई स्थित मझगांव डाॅकयार्क लिमिटेड में तैयार किया गया है और यह विभिन्न खासियतों से परिपूर्ण है। बताया गया है कि नौसेना जल्द ही इसे अपने जंगी बेड़े में शामिल कर लेगी। यह है इसकी खूबियां नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि यह युद्ध पोत भारत में ही निर्मित है वहीं इसकी मारक क्षमता भी अन्य जंगी जहाजों की अपेक्षा बहुत अधिक है।

इसकी किलानुमा बनावट दुश्मनों से कभी भी टूट नहीं सकती है। इसे भारत में ही निर्मित क्रूज बैलेस्टिक मिसाइल, बह्मोस से लैस कर समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिये उतारा जायेगा। बताया गया है कि इसी जंगी जहाज में वह मिसाइल भी तैनात होगी जिसे इजराइल से खरीदा गया है और इसका नाम बराक-8 मिसाइल है।

फ़्रांस से होगी 591 अरब की राफेल डील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -