लादेन पर किताब लिखने से 70 लाख डाॅलर का फटका
लादेन पर किताब लिखने से 70 लाख डाॅलर का फटका
Share:

वाॅंशिंगटन। अमेरिका सेना द्वारा आतंकवादी ओसमा बिन लादेन को मारा गया था और इसके बाद ही लादेन पर किये गये हमले और मारे जाने के विवरण को लेकर अमेरिकी नौसेना के एक अधिकारी ने किताब लिख दी थी, लेकिन अब इस लेखक और नौसेना अधिकारी को किताब लिखने के चक्कर में सत्तर लाख डाॅलर का फटका लग गया है। हालांकि यह सेना अधिकारी रिटायर्ड हो गया है, परंतु इसके बाद भी इन्हें अमेरिकी सरकार को उक्त राशि देना होगी।

बताया गया है कि लादेन को मारे जाने और हमले के संबंध में पुस्तक का लेखन मैथ्यू बिस्सोनेट ने किया था और जैसे ही पुस्तक बाजार में आई, लोगों में काफी लोकप्रिय हो गई। इसके अलावा उन्हें इसकी बिक्री से भी अच्छा-खासा लाभ हुआ था। जानकारी के अनुसार मैथ्यू को पुस्तक प्रकाशन के पूर्व अमेरिकी सरकार से अनुमति लेना थी, परंतु उन्होंने बगैर अनुमति ही पुस्तक लिखकर प्रकाशित करा दी। अब उन्हें इस मामले में 70 लाख डाॅलर अमेरिकी सरकार को बतौर जुर्माना देने होंगे। मैथ्यू ने राशि देने के लिये बकायदा न्याय विभाग से करार भी किया है, इसमे अनुसार निर्धारित दिन पर उन्हें सरकार को यह राशि सौंपना होगी।

मैथ्यू ने यह पुस्तक नो इजी डे के नाम से लिखी है। पुस्तक प्रकाशित होने के बाद जैसे ही यह बाजारों में आई, इसकी हाथों-हाथ बिक्री होने लगी और इस बिक्री से मैथ्यू को अच्छी आय हो गई। अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मैथ्यू ने सरकार को पुस्तक से होने वाली आय को भी सौंपने के लिये रजामंदी दी है। यह आय 70 लाख डाॅलर में शामिल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -