आज है नवरात्रि का आठवां दिन, जानिए माँ का स्वरुप, भोग और स्तोत्र मंत्र
आज है नवरात्रि का आठवां दिन, जानिए माँ का स्वरुप, भोग और स्तोत्र मंत्र
Share:

नवरात्रि का पर्व चल रहा है और आज नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आंठवे दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि अब अंतिम पड़ाव पर हैं और आज यानी 3 अक्टूबर 2022, सोमवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के मां महागौरी स्वरूप की उपासना की जाती है। जी दरअसल मां महागौरी का रंग पूर्णता गोरा होने के कारण ही इन्हें महागौरी या श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां महागौरी की पूजा करने से धन व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

मां महागौरी का स्वरूप- माँ का ऊपरी दाहिना हाथ अभय मुद्रा में रहता है और निचले हाथ में त्रिशूल है। इसी के साथ ऊपर वाले बाएं हाथ में डमरू जबकि नीचे वाला हाथ शांत मुद्रा में है।

भोग- अष्टमी तिथि के दिन मां महागौरी को नारियल या नारियल से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है।

मां महागौरी का प्रिय पुष्प- मां का प्रिय पुष्प रात की रानी है। जी हाँ और इनका राहु ग्रह पर आधिपत्य है, यही कारण है कि राहुदोष से मुक्ति पाने के लिए मां महागौरी की पूजा की जाती है।

पति को छोड़ श्रद्धा को सताई इस शख्स की याद, सबके सामने फूट-फूटकर लगी रोने

मां महागौरी के लिए मंत्र-
सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोsस्तुते।।


स्तोत्र मंत्र-
सर्वसंकट हंत्रीत्वंहिधन ऐश्वर्य प्रदायनीम्।
ज्ञानदाचतुर्वेदमयी,महागौरीप्रणमाम्यहम्॥
सुख शांति दात्री, धन धान्य प्रदायनीम्।

मां महागौरी पूजा विधि- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं। अब मां को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें। जी दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सफेद रंग पसंद है। अब मां को स्नान कराने के बाद सफेद पुष्प अर्पित करें और मां को रोली कुमकुम लगाएं। अब मां को मिष्ठान, पंच मेवा, फल अर्पित करें। इसके बाद माँ महागौरी को काले चने का भोग अवश्य लगाएं। मां महागौरी का अधिक से अधिक ध्यान करें। इसके बाद मां की आरती भी करें। ध्यान रहे अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन कन्या पूजन भी करें।

नवरात्री पर करें इन 10 चमत्कारी मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

कहीं गिरा था माता सती का बायां गाल तो कहीं दोनों घुटने, जानिए नेपाल के शक्तिपीठों के बारे में

काली माँ की मूर्ति तोड़ी, मंदिर में लिख दी बाइबिल की आयत.., विदेशों में हिन्दुओं पर लगातार हमले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -