भाजपा-कांग्रेस के बाद क्या अब AAP की झाड़ू थामेंगे सिद्धू ? एक ट्वीट से उठे सवाल
भाजपा-कांग्रेस के बाद क्या अब AAP की झाड़ू थामेंगे सिद्धू ? एक ट्वीट से उठे सवाल
Share:

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने न सिर्फ पंजाब के नवनिर्वाचित CM भगवंत मान की प्रशंसा की, बल्कि इसे नए युग की शुरुआत भी बता दिया है। एक ट्वीट करते हुए सिद्धू ने कहा कि पंजाब में नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत हो गई है। बता दें कि भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गांव खटकड़ कला में उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था। 

सिद्धू ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'वही सबसे खुश इंसान होता है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता...भगवंत मान ने पंजाब में एक नए एंटी माफिया युग का आगाज़ कर दिया है। उम्मीद है कि वह उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और पंजाब को पुनः सुधार के रास्ते पर ले चलेंगे। उनसे उम्मीद है कि वह लोगों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाएंगे।' बता दें कि पंजाब कांग्रेस में करीब आठ महीने की रस्साकशी के बाद नवजोत सिंह सिद्दू ने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावों में शर्मनाक हार के बाद राज्यों को अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था। जिसके बाद सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा था, जैसा की कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा है, मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड जीत के बाद सिद्धू ने कहा था कि पंजाब के लोगों ने सही फैसला किया है और एक नई नींव रखी है। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना भी हुई। उन्होंने कहा था कि, 'मैं पंजाब की जनता को  बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत अच्छा फैसला किया और नई नींव रख दी। लोगों ने परिवर्तन कर दिया है। हमें विनम्रता से जनादेश को स्वीकार करना चाहिए क्योंकि जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है।' अब सिद्धू के ट्वीट को कुछ लोग उनकी नई पॉलिटिक्स से जोड़कर देख रहे हैं, लोगों का कहना है कि भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में आए सिद्धू अब AAP की झाड़ू थाम सकते हैं।  

भगवंत मान का ऐलान- आज पंजाब के लिए ऐसा फैसला लूंगा, जो आज तक किसी ने नहीं लिया होगा

अरबों का कोयला घोटाला, ED ने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और रुचिरा पर कसा शिकंजा

DRDO ने रिकॉर्ड 45 दिन में बना डाली बहुमंजिला ईमारत..,यहाँ बनेंगे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -