शरदपूर्णिमा पर दिल को लुभाती भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियां
शरदपूर्णिमा पर दिल को लुभाती भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियां
Share:

जबलपुर। भेड़ाघाट जलप्रपात, जहां पहुंचने पर ही ऐसा लगता है जैसे भरी दोपहर में भी वातावरण में कोहरा छाया हो। आप सोच रहे होंगे कि क्या बेतुकी बात है। धूप में धुंध कैसे छा सकती है। यही तो गच्चा खा रहे हैं आप जनाब, यहां की प्राकृतिक छटा में ही ऐसा सौंदर्य है कि देखने वाले को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। यदि यहां के सौंदर्य को निहारना चाहते हैं तो फिर शरद पूर्णिमा जैसा अन्य कोई अवसर नहीं है। इस मौके पर यहां आकर आप स्वयं ही नज़र दौड़ाऐं कि आखिर धुंआधार में शरद पूर्णिमा मनाना कितना उत्साहवर्द्धक है।

दरअसल प्रतिवर्ष इस मौके पर यहां नर्मदा महोत्सव का आयोजन होता है। लोगों में नर्मदा बेल्ट से जुड़े पर्यटन को बढ़ाने के लिए इस महोत्सव का प्रारंभ किया जाता है। इस आयोजन में स्थानीय लोग तो भागीदारी करते ही हैं मगर वैश्विक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर लोग उत्सव में भागीदारी करते हैं। भेड़ाघाट के दूधिया प्रभाव के बीच की गई आकर्षक विद्युत सज्जा लोगों को आकर्षित करती है।

शरद पूर्णिमा के अवसर पर यहां वातावरण बेहद सुन्दर हो जाता है। रात्रि में तो चंद्रमा की रोशनी यहां बहने वाले झरने को और आकर्षक बना देती है लेकिन दिन में भी यहां की छटा निराली रहती है। जो यहां पहुंचता है वह इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता है।

शरद पूर्णिमा के दिन व रात्रि में यहां का वातावरण बेहद सुन्दर रहता है। भेड़ाघाट नगर पंचायत में वर्ष 2004 में भव्य समारोह के आयोजन का प्रारंभ हुआ था। वर्षों के संचालन के बाद उक्त आयोजन की कमांड जेटीपीसी को सौंप दी गई थी। जेटीपीसी सीईओ हेमंत सिंह ने कहा कि भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियों के बीच स्थानीय लोग यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर पर्यटकों का हुजूम यहां उमड़ पड़ता है।

आसमान से बरसेगा अमृत

5 अक्टूबर के दिन इन राशि वालो को नहीं करना चाहिए ऐसा काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -