18 महीने पहले जो वादा किया था उसे निभाया है
18 महीने पहले जो वादा किया था उसे निभाया है
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा कर आज वापस लौटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके पहले सिंगापुर में रहने वाले भारतीयों को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने भारतीयों को संबोधित कर प्रभावपूर्ण वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर से भारत को बहुत कुछ सीखना है। भारतीय जहां गए वहां के होकर रह गए। भारतीय यहां पर दूध में शकर की तरह घुल गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा कर कहा कि 18 माह पहले देशवासियों से जो वादा उन्होंने किया वह पूरा हुआ है।

दरअसल उन्होंने कहा था कि भारत किसी से न आंख झुकाकर बात करेगा और न ही आंख दिखाकर। वह सभी से आंख मिलाकर बात करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि समूचा विश्व यह जान गया है कि सवा सौ करोड़ लोगों का देश क्या होता है। सवा सौ करोड़ लोगों की शक्ति क्या होती है। समूचा विश्व इस शक्ति को पहचानने लगा है। उनका कहना है कि 18 माह पहले देशवासियों से उन्होंने जिस तरह का वादा किया था उसे उन्होंने निभाया है। दुनिया से आंख झुकाकर बात करते हैं, न ही आंख दिखाकर बात की जाती है। 

आत्मविश्वास से भरा भारत आंख मिलाकर बात कर रहा है। भारत को अब विश्व बाजार के तौर पर ही नहीं देखता है वह चाहता है कि वह भी भारत के साथ निर्माण और अन्य क्षेत्रों में भागीदारी करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह भी कहा गया कि विश्व ने यह नहीं सोचा कि भारत एक बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया भारत में निवेश करना चाहती है। दुनिया की नज़र में एफडीआई का अर्थ केवल फाॅरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट है। उनकी नज़र में एफडीआई का अर्थ फस्र्ट डेवलप इंडिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -