बचपन में भेड़ चराती थी, आज है फ्रांस की शिक्षा मंत्री
बचपन में भेड़ चराती थी, आज है फ्रांस की शिक्षा मंत्री
Share:

पेरिस​ : कहते है अपनी किस्मत इंसान खुद बनाता है। अपनी मेहनत के बलबूते पर इंसान दुनिया की किसी भी चीज को पा सकता है। फ्रांस की शिक्षा मंत्री नजत बेल्सकाम का किस्सा भी कुछ ऐसा ही है। बचपन में वो भेड़ चराती है, लेकिन आज फ्रांस की शिक्षा मंत्री पद पर बैठी है।

वो बेहद गरीब परिवार से तालुक्क रखती है। उनका परिवार भेड़ों का दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाता था। नजत भी परिवार के इस काम में मदद करती थी और जब वक्त मिलता पढ़ाई कर लेती। नजत 2008 में रोन अलपाइन से काउंसिल मेंबर चुनी गई।

इसके साथ ही उन्होने भेदभाव के लिए भी अभियान छेड़ दिया। उसके बाद से वो लगातार चुनाव जीतती आ रही है। 2012 में नजत को महिला अधिकार मंत्री की कमान सौंपी गई। फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने उन्हें सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया और 25 अगस्त 2015 में उन्हें ओलांद ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -