एनकाउंटर के बाद दबोचा गया आजमगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी नदीम, गई थी 7 लोगों की जान
एनकाउंटर के बाद दबोचा गया आजमगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी नदीम, गई थी 7 लोगों की जान
Share:

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के आजमगढ़ के जहरीली शराब कांड के मुख्‍य आरोपी नदीम को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। इस एनकाउंटर के दौरान नदीम के पैर में गोली लग गई है। उसे उपचार के लिए मंडलीय चिकित्‍सालय में एडमिट कराया गया है। बता दें कि जहरीली शराब के कारण आजमगढ़ में सात लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

कल एक घर से बड़ी मात्रा में केमिकल, शराब की बोतलें और नकली सिरप मिलने के बाद पुलिस ने नदीम को इस कांड का मुख्‍य आरोपी बताया था। कल ही उस पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अहरौला थाना प्रभारी संजय कुमार कुछ सिपाहियों के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी नदीम भागने की फिराक में पैदल ही जा रहा है। पुलिस ने सूखीपुर के पास उसकी घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। नदीम को उपचार के लिए अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है। वह क्षेत्र के रुपईपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जख्मी बदमाश के पास से एक पिस्टल और कारतूस मिला है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -