हैंडपंप पर पानी पी रहा था युवक, हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान
हैंडपंप पर पानी पी रहा था युवक, हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान
Share:

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ केवल और केवल हैंडपंप से पानी पीने को लेकर एक बड़ा विवाद हो गया और उसके बाद एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में बताया जा रहा है एक 23 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। खबरों के मुताबिक पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है लेकिन सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। इस पूरे मामले को बीते सोमवार को मंसूरपुर थाना के जोहार गांव का बताया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक गांव का ही रहने वाला 23 साल का विनय हैंडपंप पर पानी पी रहा था, इसी बीच पानी के कुछ छींटे पास खड़े दो लोगों पर गिर गए। उसके बाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्साए युवकों ने विनय पर चाकू से हमला कर दिया। वहीँ जब तक विनय ने सांस लेना बंद नहीं कर दिया तब तक आरोपी उसे चाकू से गोदते रहे। कुछ ही समय बाद विनय की मौत हो गई और यह देखकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

इस मामले के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक विनय को अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है। इसी के साथ पुलिस ने मृतक विनय का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यहाँ वैक्सीन लगवाने वालों को मिल रहा साइकिल, पंखा, घड़ी

ऑनलाइन क्लास के लिए नहीं था स्मार्ट फ़ोन, तो 5वीं क्लास की बच्ची ने किया कुछ ऐसा कि बन गई लखपति

महाराष्ट्र: OBC आरक्षण पर देवेंद्र फडणवीस का एलान सुनकर बोले संजय राउत- 'हम उन्हें संन्यास लेने नहीं देंगे'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -