Delhi Results Live: इस मुस्लिम बहुल सीट पर भाजपा ने बनाई प्रचंड बढ़त, आप रह गई पीछे
Delhi Results Live: इस मुस्लिम बहुल सीट पर भाजपा ने बनाई प्रचंड बढ़त, आप रह गई पीछे
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों के रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली की आवाम ने एक बार अरविंद केजरीवाल को ही अपना नेता चुन लिया है। दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 58 सीटों पर बढ़त है, वहीं भाजपा 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इधर, कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में लगभग 12 फीसद मुस्लिम मतदाता है। दिल्ली की 70 में 7 विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य हैं। ये सीटें हैं बल्लीमारान, चांदनी चौक, मटिया महल, सदर बाजार, सीलमपुर, मुस्तफाबाद और ओखला। इन क्षेत्रों में 30-60 फीसद मुस्लिम वोटर है। इनके अलावा त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, मंगोल पुरी, त्रिनगर, वजीरपुर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी खासी तादाद है। इसी में से एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने बड़ी बढ़त बना रखी है।

मुस्तफाबाद

मुस्तफाबाद सीट से आम आदमी पार्टी (आप) ने हाजी यूनुस को मैदान में उतारा था। किन्तु यह सीट भाजपा के लिए काफी सशक्त रही है। क्योंकि पिछली दफा दिल्ली में भाजपा ने कुल 3 सीटें जीती थी, जिनमें से एक सीट मुस्तफाबाद थी। इस दफा भी यहां का रुझान भाजपा के पक्ष में ही जाता नज़र आ रहा है। 12 बजे तक की मतगणना के अनुसार भाजपा के जगदीश प्रधान 61 से अधिक वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं आप 33 हजार वोटों के साथ दूसरे जगह पर है।

विश्व की बड़ी कंपनियां भारत में चलाना चाहती है प्राइवेट ट्रेन, RFQ निविदाएं होगी जल्द आमंत्रित

Stock Market: सेंसेक्स 400 और निफ्टी 120 के पार, इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी

BSNL, Air India और MTNL FY19 में PSU रहा घाटे वाली, ONGC को हुआ फायदा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -