'हिंदुओं के बच्चों को बरगलाकर उनका धर्मांतरण करवा रहे हैं मुस्लिम': साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
'हिंदुओं के बच्चों को बरगलाकर उनका धर्मांतरण करवा रहे हैं मुस्लिम': साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Share:

भोपाल: भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों और ख़बरों में बनी रहती है। वही एक बार फिर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ख़बरों में हैं। वजह फिर उनकी बयानबाजी ही है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह देते हुए कहा है कि लोग स्वयं बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं, बल्कि अनाथालय से गोद ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बोला कि मुस्लिम हिंदुओं के बच्चों को बरगलाकर उनका धर्मांतरण करवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब साध्वी का बयान वायरल हो रहा है। 

बृहस्पतिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि वह इस बात का विरोध करती हैं कि हिंदू कम बच्चे पैदा करें या अनाथालय से बच्चा गोद लेकर माता-पिता कहलाएं। देश में रोहिंग्या मुसलमानों का आंकड़ा बढ़ने का दावा करते हुए साध्वी ने कहा, 'हिंदुओं की संतानों को मुस्लिम बरगरलाकर धर्मांतरण करवाकर ले जा रहे हैं। हिंदू कम संतान पैदा कर रहे हैं। एक संतान पैदा कर रहे हैं या नहीं तो अनाथालय से बच्चा लेकर माता-पिता कहलाने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं। मैं इसका विरोध करती हूं। स्वयं की संतान दो होती है तो अच्छी है।' प्रज्ञा ने कहा कि देशभक्त लोगों को संतानों के आंकड़े मैं वृद्धि करना चाहिए तथा देश को बचाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, 'विधर्मी हमें समाप्त करने पर तुले हैं। ये हमें बर्दाश्त नहीं है। इसके लिए सनातनी को एक से ज्यादा बच्चे पैदा करना ही चाहिए।' साध्वी ने कहा कि देश में जब अधर्म बढ़ता है तो देशद्रोह बढ़ जाता है। इसकी कई वजह होती हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में रोहिंग्या आए, उनकी संतानें कई रूपों में आए। भेष बदलकर वो देश में रह रहे हैं। उनकी संतानें कभी देशभक्त नहीं हो सकीत है। यह गारंटी है। बांग्लादेश की संताने कभी देशभक्त नहीं हो सकतीं। इनकी संतानों को बढ़ाने के लिए कोई नहीं कह सकता है।' साध्वी प्रज्ञा इससे पहले भी इस प्रकार की बयानों को लेकर ख़बरों में रही हैं। 

'कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है?', सेंगोल पर अमित शाह का पलटवार

नई संसद के उद्घाटन पर बोले CM शिवराज- 'बहिष्कार बेहद शर्मनाक'

'42 दिन के लिए बाहर आएंगे सत्येंद्र जैन', सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मंजूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -