रामनवमी शोभायात्रा पर हमला, मुस्लिम भीड़ ने जलाई गाड़ियाँ और फेंके पत्थर!
रामनवमी शोभायात्रा पर हमला, मुस्लिम भीड़ ने जलाई गाड़ियाँ और फेंके पत्थर!
Share:

गुजरात के हिम्मतनगर (साबरकांठा) जिले में बीते कल यानी रामनवमी के पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा पर हमले की खबर है। जी हाँ, इस मामले में यहबताया जा रहा है कि हमले के दौरान वाहनों को भी निशाना बनाया गया है। केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों के घायल होने के बारे में भी जानकारी मिली है। यह घटना 10 अप्रैल, 2022 (रविवार) की बताई जा रही है और अब इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस पूरी घटना के बताए जा रहे वीडियो में पुलिस के सायरन सुनाई दे रहे हैं। वहीं इस दौरान दोनों तरफ से पथराव भी हो रहा है।

भीड़ काफी शोर-शराबा कर रही है। इसी के साथ ही सड़क के बीच वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने का समाचार है। युवक निखिल चौधरी द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में बाजर के एक हिस्से से धुआँ उठता दिखाई दे रहा है। वहीं बीच में से एक ट्रैक्टर सवार गुजर रहा है। निखिल का कहना है, पुलिस को हालात सँभालने के लिए आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। वहीं यहाँ के एक युवक का कहना है, “हम पर अचानक ही हमला हुआ है। यह हमला मुस्लिमों द्वारा किया गया है। उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ हम पर पत्थरों और डंडो से हमला बोला। हमारी तरफ से कोई तैयारी नहीं थी। हिम्मतनगर बाजार के बीच कुछ मुस्लिमों के घर हैं। ये सब उनके ही घरों से हुआ है। हमारी गाड़ियों को जला दिया गया। हमारे लोग भी घायल हुए हैं। पथराव में कम से कम आधे दर्जन पुलिस वाले घायल हैं।''

इसी के साथ मिली जानकारी के तहत हमलावरों में मुख्य रूप से राजू मेंटल, सिकंदर पठान, समीर पठान, खालिद पठान, मुबीन शेख, वाहिद पठान, उमर पठान व अन्य हैं। हालाँकि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिस युवक ने यह सभी जानकारी दी वह राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी भी हैं।

रामायण की इन 8 चौपाइयों के पाठ से घर में कभी नहीं आएगी गरीबी

मनोकामना के अनुसार रोज सुबह करें श्री राम के इन चौपाइयों का पाठ

शिव जी की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें इन मन्त्रों का जाप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -