शिव जी की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें इन मन्त्रों का जाप
शिव जी की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें इन मन्त्रों का जाप
Share:

आज सोमवार है और आज के दिन शिव जी का पूजन किया जाता है। कहा जाता है सोमवार के दिन शिव पूजन से बड़े-बड़े काम आसानी से सिद्ध हो जाते हैं और इसी के साथ हर काम में आ रही बाधा का अंत हो जाता है। अब आज शिव जी के दिन यानी सोमवार को हम लेकर आए हैं भोले बाबा के मंत्र, जिनके जाप से आपके सभी कष्ट कट सकते हैं।

 भोले बाबा के मंत्र-
।। श्री शिवाय नम:।।
।। श्री शंकराय नम:।।
।। श्री महेशवराय नम:।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
।। श्री रुद्राय नम:।।
।। ॐ पार्वतीपतये नमः ।।
।। ॐ नमो नीलकण्ठाय ।।


पंचाक्षरी मंत्र- 'ॐ नम: शिवाय' प्रभु भोले का पंचाक्षरी मंत्र (Panchakshari Mantra) है। कहा जाता है यह मंत्र शिवशंकर की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल उपाय है।

शिव गायत्री मंत्र
आप सभी शायद ही जानते होंगे कि शिव गायत्री मंत्र (Shiva Gayatri Mantra) भक्त को प्रभु का प्रिय बनाता है। यह मंत्र है -।। ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात ।।

शिव नमस्कार मंत्र
पूजा प्रारंभ करने से पहले इस मंत्र का उच्चारण करें। 'नमः शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शन्कराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।। ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिर्ब्रम्हणोधपतिर्ब्रम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।'

इस मंत्र के द्वारा अर्धनारीश्वर को धूप समर्पण करना चाहिए- ॐ नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः सहस्त्राक्षाय च शतधन्वने च| नमो गिरिशयाय च शिपिविष्टाय च नमो मेढुष्टमाय चेषुमते च||

कहा जाता है पूजा के दौरान इस मंत्र के द्वारा भगवान शिव को पुष्प समर्पित करना चाहिए- ॐ नमः पार्याय चावार्याय च नमः प्रतरणाय चोत्तरणाय च| नमस्तीर्थ्याय च कूल्याय च नमः शष्प्याय च फेन्याय च||

इसके द्वारा नैवेद्य अर्पण करना चाहिए- ॐ नमो ज्येष्ठाय च कनिष्ठाय च नमः पूर्वजाय चापरजाय च| नमो मध्यमाय चापगल्भाय च नमो जघन्याय च बुधन्याय च||

इस मंत्र से भगवान शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाना चाहिए- दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनं पापनाशनम्| अघोरपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम्||

नवरात्रि के दूसरे दिन इस तरह करें माँ ब्रह्मचारिणी का पूजन, पढ़े ये मंत्र

नवरात्र में 'अम्बे तू है जगदम्बे काली' आरती से करें माँ को खुश

आज से करें मां दुर्गा के इन बीज मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -